फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   माय सिटी प्रथम पेज के लिए प्रस्तावित लीड

माय सिटी प्रथम पेज के लिए प्रस्तावित लीड

Sat, 29 Jul 2017 01:30 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
माय सिटी प्रथम पेज के लिए प्रस्तावित लीड
कोर्ट के सामने लड़की पक्ष का हाई वोल्टेज ड्रामा, सड़क पर लेटे, जाम
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना के मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के लगाए आरोप
जींद-गोहाना मार्ग पर लेटकर काटा जमकर बवाल
हंगामा कर रहे परिवार के सात लोगों को पुलिस ने लिया हिरासत में
समझौता सदन के दौरान मायका व ससुराल पक्ष के बीच कहासुनी के बाद किया हंगामा
पुलिस ने चार महिलाओं सहित सात के खिलाफ किया मामला दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
अदालत परिसर के बाहर गोहाना रोड पर एक परिवारवालों ने हाई वोल्टेज ड्रामा किया। भटनागर कॉलोनी के लोगों ने दहेज प्रताड़ना के मामले में पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाकर गोहाना रोड पर वाहनों के आगे लेट गए और सड़क पर जाम लगा दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी दिनेश कुमार व शहर थाना प्रभारी सज्जन सिंह मौके पर पहुंच गए। जहां पर हंगामा कर रहे परिवार के तीन पुरुषों का हिरासत में ले लिया, लेकिन इसके बाद भी महिलाओं का हंगामा जारी रहा। बाद में महिला पुलिस को मौके पर बुलाकर चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया। सिविल लाइन थाने में परिवार के सातों के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार भटनागर कॉलोनी निवासी नीलम की कई वर्ष पहले गांव खोखरी निवासी बलविंद्र के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद ही बलविंद्र व उसके परिवार के सदस्यों व नीलम के बीच में घरेलू कलह रहने लगी। नीलम ने इस दौरान महिला थाना पुलिस में ससुरालीजनों पर दहेज प्रताड़ना व मा पीट करने के आरोप लगाए थे। महिला पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत मामले को समझौता सदन के समक्ष पेश कर दिया। शुक्रवार को समझौता सदन में महिला नीलम के मायका व ससुराल पक्ष को बुलाया गया था। जहां पर दोनों ही पक्षों के लोग एक दूसरे की बात समझौता सदन के सामने रख रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद नीलम व उसके मायका पक्ष के लोग उखड़ गए और पुलिस पर मामले में कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इसके बाद नीलम अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ गोहाना रोड पर पहुंच गए। जहां पर उन्होंने गोहाना रोड पर लेटकर हंगामा करना शुरू कर दिया। परिवार के लोगों द्वारा गोहाना रोड पर लेट जाने के चलते मार्ग बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर सिविल लाइन थाना प्रभारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंच और हंगामा कर रहे नीलम के परिवार को मार्ग से हटाया और उनको समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह पुलिस पर मामले में कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाकर नारेबाजी व गाली गलौच पर उतर आए। इस दौरान बार-बार मार्ग पर लेटकर बाधित करते रहे। पुलिस बार-बार उनको मार्ग से हटाती रही, लेकिन वह फिर से मार्ग पर लेट जाते। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने महिला नीलम के पिता अमरनाथ व उसके दो भाईयों को हिरासत में ले लिया। तीनों के हिरासत में लेने के बाद उनका हंगामा ज्यादा बढ़ गया और मार्ग पर लेटे जाने का सिलसिला जारी रखा। इसके बाद महिला थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया। जहां पर नीलम, उसकी बहन, मां, ताई को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के बाद मार्ग सुचारु रुप से चल पाया। लगभग पौने घंटे के हंगामा होने से मार्ग से निकलने वाले लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी। पुलिस ने नीलम, उसके पिता अमरनाथ, मां, दो भाईयों व ताई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने के लगाए आरोप
महिला नीलम ने बताया कि उसकी शादी गांव खोखरी निवासी बलविंद्र के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों के बाद उसके ससुरालीजन उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उसके साथ मारपीट की जाती थी। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर उसने महिला थाना पुलिस में शिकायत दी, लेकिन शिकायत देने के बावजूद भी उन पर कार्रवाई नहीं की। अब मामले को समझौता सदन में भेज दिया। जहां पर पुलिस उन पर समझौता करने का दबाव डाल रही है। अब मजबूरी में उनको हंगामा करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला का मामला समझौता सदन में चल रहा है। जहां पर बातचीत की बजाए नीलम ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर गोहाना रोड पर हंगामा किया है। इसके चलते चार महिलाओं सहित सात को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
दिनेश कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी जींद


फोटो कैप्शन
28जेएनडी 17: हंगामा कर रही महिलाओं को हिरासत में लेती महिला थाना प्रभारी।
28जेएनडी 18: गोहाना रोड पर मार्ग पर लेटकर बस को रोकता हुआ महिला का पिता।
28जेएनडी 19: हंगामा रहे व्यक्ति को हिरासत में लेते हुए पुलिस।
28जेएनडी 20: जींद-गोहाना मार्ग के बीच में लेटा हुआ व्यक्ति।
28जेएनडी 21: मार्ग के बीच में बैठकर जाम कर रहे युवक को बिरासत में लेती पुलिस।
28जेएनडी 22: जींद-गोहाना मार्ग के बीच में बैठी महिलाएं।
28जेएनडी 23: हंगामा कर रहे परिवार के सदस्यों को समझाते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed