फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   लोग करते रहे रजिस्ट्री के लिए इंतजार

लोग करते रहे रजिस्ट्री के लिए इंतजार

Wed, 19 Jul 2017 11:35 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
लोग करते रहे रजिस्ट्री के लिए इंतजार
नहीं आए तहसीलदार, लोग करते रहे रजिस्ट्री के लिए इंतजार
विज्ञापन

तहसीलदार न आने से हो रहे हैं, तहसील के कार्य प्रभावित

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना।
उपमंडल कार्यालय में रजिस्ट्री करवाने के लिए लोग दोपहर तक तहसीलदार के आने की जानकारी कार्यालय से लेते रहे। लेकिन तहसीलदार के न आने से लोगों को रजिस्ट्री करवाने के साथ-साथ दूसरें कामों के लिए इंतजार करना पड़ा। यहां पर अलेवा के तहसीलदार की ड्यूटी बुधवार को लगाई गई है। यहां पर कार्यरत तहसीलदार मेडिकल लीव पर है तो नायब तहसीलदार बीते माह रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए। लोगों ने यहां पर नियमित रूप से तहसीलदार की ड्यूटी लगाने की मांग सरकार, प्रशासन से की है। यहां पर मंगलवार, गुरुवार को रजिस्ट्री डे तय किया गया है। तहसीलदार के होने पर अलेवा के तहसीलदार का यहां पर बुधवार का दिन तय किया गया है। तहसीलदार के न होने के चलते लोगों को अब एक ही दिन सारे काम करवाने पड़ते है। रजिस्ट्री, इंतकाल, डोमिशाइल, शपथ पत्र, कृषि ऋण सहित विभिन्न ऐसे कार्य हैं जो बिना तहसीलदार के नहीं हो सकते हैं। ऐसे कामों को लेकर लोगों को तहसीलदार के यहां पर नियमित रूप से नहीं होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विकास, राजबीर, सुधीर, महेश पूरे महीने से यहां पर तहसील संबंधित कार्यों को लेकर परेशानी हो रही है। यहां पर नियमित रूप से तहसीलदार की नियुक्ति होनी चाहिए। रजिस्ट्री के साथ-साथ अनेकों ऐसे काम है जो बिना तहसीलदार के नहीं हो सकते है। अलेवा से तहसीलदार नहीं आए पाए तो नरवाना, जींद से तहसीलदार को यहां पर भेजा जाए ताकि लोगों को जो परेशानी बिना तहसीलदार के कार्य न होने से हो रही है।
विज्ञापन


एसडीएम डॉॅ. किरण ने कहा कि अलेवा के तहसीलदार की यहां पर बुधवार को ड्यूटी लगाई गई है। वो किसी जरूरी कार्य के कारण आज उचाना नहीं आ पाए हैं। गुरुवार को वो उचाना आएंगे। जो कार्य आज होने थे वो गुरुवार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो कैप्शन
19जेएनडी 05 : उपमंडल कार्यालय में तहसीलदार के न आने से बंद तहसीलदार कार्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed