फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   15 youth got registered to quit drug addiction

Jind News: नशा छोड़ने के लिए 15 युवाओं ने करवाया पंजीकरण

Tue, 16 Apr 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 16 Apr 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
15 youth got registered to quit drug addiction
15जेएनडी03: पौली गांव में युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करते थाना प्रभारी। संवाद
जुलाना। पोली गांव में पुलिस प्रशासन ने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी नवीन मोर ने शिरकत की। शिविर के पहले दिन 15 युवाओं ने नशा छोड़ने के लिए अपना पंजीकरण करवाया। नशा मुक्ति टीम प्रभारी उप निरीक्षक नरेश ने बताया कि टीम ने गांव पोली में घर-घर सर्वे कर अब तक 20 ऐसे लोगों की पहचान की है, जो ड्रग लेते हैं। इनमें से 15 युवाओं ने उपचार के लिए अपना पंजीकरण करवाया है। उन्होंने कहा कि नशे की लत के शिकार युवाओं का उपचार कर उन्हें मुख्य धारा में लाने के लिए सात दिवसीय नशा मुक्ति शिविर लगाए जाएंगे। नशा मुक्ति शिविर में मंगलवार को आयुर्वेदिक व होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी नशा पीड़ित मरीजों के काउंसलिंग कर उपचार शुरू करेंगे। शिविर के दौरान आयुष विभाग के योग शिक्षक भी ड्रग पीड़ितों को योग के माध्यम से इस लत से छुटकारा दिलाने के लिए भी अपनी सेवाएं देंगे। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि जितेंद्र, रमेश कुमार, अभिमन्यु, मनजीत, बलकार, वजीर, अजमेर, रामरति, सोनिया और कमलेश मौजूद थे।

15जेएनडी03: पौली गांव में युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करते थाना प्रभारी। संवाद

15जेएनडी03: पौली गांव में युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करते थाना प्रभारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed