फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   15 years of hard work is preparing an army of boxers

Jind News: 15 साल की मेहनत से तैयार हो रही मुक्केबाजों की फौज

Thu, 16 Jul 2026 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
15 years of hard work is preparing an army of boxers
नरवाना। किसी खिलाड़ी की सफलता सिर्फ मेडल तक सीमित नहीं होती, बल्कि उसके पीछे वर्षों की मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन छिपा होता है। नरवाना के केएम कॉलेज परिसर में पिछले डेढ़ दशक से ऐसी ही प्रतिभाओं को तराशा जा रहा है।
विज्ञापन

यहां कोच वेद प्रकाश बडनपुर निशुल्क प्रशिक्षण देकर युवा मुक्केबाजों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उनकी एकेडमी से निकले कई खिलाड़ी देश-विदेश में अपनी पहचान बना चुके हैं जबकि अनेक युवा सरकारी सेवाओं में भी चयनित हुए हैं। करीब 15 वर्ष पहले शुरू हुई इस बॉक्सिंग एकेडमी में शुरुआती दौर में खिलाड़ियों की संख्या कम थी लेकिन जैसे-जैसे यहां के खिलाड़ी प्रतियोगिताओं में सफलता हासिल करते गए, वैसे-वैसे युवाओं का रुझान बढ़ता गया।
विज्ञापन

वर्तमान में एकेडमी में करीब 60 लड़के और लड़कियां प्रतिदिन सुबह दो घंटे और शाम तीन घंटे निशुल्क प्रशिक्षण लेते हैं। तीन वर्ष पहले खेल नर्सरी मिलने के बाद प्रशिक्षण व्यवस्था और मजबूत हुई तथा नए खिलाड़ियों की संख्या में भी इजाफा हुआ। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमके खिलाड़ी एकेडमी से अब तक 35 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं, जिनमें 30 लड़के और पांच लड़कियां शामिल हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ढाकल के सुमित, बडनपुर के धीरज श्योकंद, इस्मालपुर की नीरू और ढाकल की अंजली देश का प्रतिनिधित्व कर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी सेवाओं में भी बनाई पहचान
खेल के साथ-साथ यहां प्रशिक्षण लेने वाले अनेक खिलाड़ियों ने सरकारी सेवाओं में भी सफलता हासिल की है। कोच के अनुसार अब तक करीब 150 खिलाड़ी विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित हो चुके हैं। इनमें लगभग 100 युवा भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि एक खिलाड़ी का हाल ही में रेलवे में चयन हुआ है। अन्य खिलाड़ी शारीरिक शिक्षा सहित विभिन्न सरकारी विभागों में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed