फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   15 lakh hi-tech toilets to be built in Purani Mandi

Jind News: पुरानी मंडी में 15 लाख से बनेगा हाईटेक शौचालय

Sat, 11 Oct 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 11 Oct 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
15 lakh hi-tech toilets to be built in Purani Mandi
11जेएनडी 17: पुरानी अनाजमंडी में चल रहा शौचालय का निर्माण कार्य। संवाद
जुलाना। पुरानी अनाज मंडी में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने आधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक शौचालय बनाने की योजना तैयार की है। इस परियोजना पर करीब 15 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है। शौचालय निर्माण का कार्य शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन


पुरानी अनाज मंडी के दुकानदारों ने कहा कि मंडी क्षेत्र में प्रतिदिन सैकड़ों किसान, मजदूर और व्यापारी पहुंचते हैं लेकिन यहां लंबे समय से सार्वजनिक शौचालय की उचित व्यवस्था नहीं थी। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

अब यह हाईटेक शौचालय उनकी सुविधा के लिए बड़ा कदम साबित होगा। इस शौचालय में ऑटोमैटिक सेंसर सिस्टम, वाटर सेविंग तकनीक, वेंटिलेशन सिस्टम और दिव्यांगों के लिए अलग व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही यहां साफ-सफाई बनाए रखने के लिए सफाईकर्मी की नियमित तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स

शौचालय की कमी दुकानदारों को काफी खल रही थी। बाइक लेकर शहर से बाहर जाना पड़ रहा था। अब शौचालय बनने से उन्हें काफी फायदा होगा।- सतपाल, दुकानदार, जुलाना

बाक्स
बाजार में सामान लेने आई महिलाओं को बिना शौचालय के काफी परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा था। अब शौचालय बनने से उन्हें काफी सुविधा मिलेगी।- विनोद, दुकानदार, जुलाना


वर्जन

यह परियोजना न केवल स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देगी बल्कि मंडी क्षेत्र को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक और कदम होगी।-डॉ संजय जांगड़ा, चेयरमैन नपा जुलाना

11जेएनडी 17: पुरानी अनाजमंडी में चल रहा शौचालय का निर्माण कार्य। संवाद

11जेएनडी 17: पुरानी अनाजमंडी में चल रहा शौचालय का निर्माण कार्य। संवाद

11जेएनडी 17: पुरानी अनाजमंडी में चल रहा शौचालय का निर्माण कार्य। संवाद

11जेएनडी 17: पुरानी अनाजमंडी में चल रहा शौचालय का निर्माण कार्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed