फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   15 conductors promoted to the post of sub inspector in roadways depot

Jind News: रोडवेज डिपो में 15 परिचालक सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नत

Wed, 21 May 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 21 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
15 conductors promoted to the post of sub inspector in roadways depot
20जेएनडी14-डीआई रूम में पदोन्नति होने वाले परिचालकों को सम्मानित करते हुए रोडवेज कर्मचारी। संवा
जींद। रोडवेज जींद डिपो के 15 परिचालकों को सब इंस्पेक्टर के पद पर पदोन्नति मिली है।
विज्ञापन

पदोन्नति के बाद एक परिचालक का झज्जर तो एक परिचालक का रोहतक तबादला किया गया है। वहीं सोनीपत के दो परिचालक को पदोन्नति के बाद जींद में ड्यूटी पर लगाया गया है।
यह कर्मचारी अब रोडवेज बस पर टिकट काटने की जगह बस स्टैंड परिसर में स्टैंड इंचार्ज या फिर रोडवेज फ्लाइंग टीम में ड्यूटी करेंगे। पदोन्नति होने वाले परिचालक रविंद्र कुमार का झज्जर तबादला किया जाएगा। वहीं जींद में कार्यरत विजय कुमार, अनिल कुमार, जसबीर सिंह, आजाद सिंह, अभिमन्यु, धर्मबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, देवेंद्र शर्मा, सतबीर सिंह, शमशेर सिंह और श्रीराम की ड्यूट जींद में रहेगी। इसके अलावा सोनीपत में कार्यरत परिचालक कुलदीप सिंह और सुमित पूनिया का पदोन्नति के बाद तबादला जींद में किया गया है।
विज्ञापन

परिचालक सुनील दत्त की पदोन्नति के बाद रोहतक में ड्यूटी रहेगी। जींद डिपो में 160 रोडवेज बस हैं। उम्र ज्यादा होने पर परिचालकों को मार्ग ड्यूटी से हटाकर स्टैंड इंचार्ज या फिर रोडवेज फ्लाइंग टीम में ड्यूटी पर लगा दिया जाता है। अब रोडवेज निदेशालय ने परिचालकों की पदोन्नति वाली सूची जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
जींद डिपो के कुछ परिचालकों को सब इंस्पेक्टर पर पदोन्नति मिली है। इसके लिए रोडवेज निदेशालय ने सूची जारी की है। रोडवेज का प्रयास है कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाए।
--राहुल जैन, रोडवेज महाप्रबंधक, जींद डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed