फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मुआवजा नहीं मिला तो गांव में भाजपा प्रत्याशी को नहीं घुसने देंगे किसान

मुआवजा नहीं मिला तो गांव में भाजपा प्रत्याशी को नहीं घुसने देंगे किसान

Sun, 21 Apr 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
मुआवजा नहीं मिला तो गांव में भाजपा प्रत्याशी को नहीं घुसने देंगे किसान
जुलाना। नारनौल से कुरुक्षेत्र तक बनने वाले नेशनल हाईवे 152डी के भूमि अधिग्रहण मुआवजे की मांग को लेकर नौ गांवों के किसान 12वें दिन भी धरना पर रहे। जींद-रोहतक मार्ग पर किलाजफरगढ़ गांव के पास धरने पर बैठे किलाजफरगढ़, बुढ़ा खेड़ा, अकालगढ़, लजवानां कलां, फतेहगढ़, लजवाना खुर्द, सिरसा खेड़ी नंदगढ़, हथवाला गांव के किसानों ने भाग लिया। धरने की अध्यक्षता अजीत सिंह सिरसा खेड़ी ने की।
विज्ञापन

अजीत सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की जमीन का कम रेटों पर अधिग्रहण करके उनके साथ अन्याय कर रही है। 12 दिन बीतने के बाद भी सरकार का कोई मंत्री या नुमाइंदा किसानों की बात सुनने के लिए नहीं पहुंचा है। किसानों की हालात पर सरकार को कोई तरस नहीं आ रहा है। एक ओर तो सरकार किसान हितैषी होने का ढोंग कर रही है, तो दूसरी और किसानों के हितों की रक्षा करने में सरकार नाकाम साबित हो रही है। धरने पर किसानों ने फैसला किया कि किसान गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को विपक्षी उम्मीदवार को वोट देने की अपील करेंगे और भाजपा के किसी भी प्रतिनिधि को गांव में नहीं घुसने दिया जाएगा। इस अवसर पर जिले सिंह, अनिल, जगदेव, पालाराम, राजेश, अजित, मोनू, जोगेंद्र, महाबीर, दिलबाग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed