{"_id":"5c9d1029bdec2213e43a5353","slug":"141553797161-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद दुष्यंत चौटाला के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान उचाना मार्केट कमेटी के चेयरमैन ने बोले अमर्यादित शब्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद दुष्यंत चौटाला के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान उचाना मार्केट कमेटी के चेयरमैन ने बोले अमर्यादित शब्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्यंत चौटाला के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान उचाना मार्केट कमेटी के चेयरमैन ने बोले अमर्यादित शब्द
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। प्रदेश में सर छोटूराम के नाम पर राजनीति गरमा गई है। हर कोई इस मामले को कैश करने में लगा है। इसी कड़ी में बुधवार को केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के निवास के बाहर भी सांसद दुष्यंत चौटाला के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उचाना मार्केट कमेटी के चेयरमैन प्रेम पहलवान द्वारा कई अमर्यादित शब्द बोले गए। हालांकि वे कह रहे हैं कि उन्होंने यह शब्द दुष्यंत चौटाला या देवीवाल के बारे में नहीं बोले हैं। वीरवार को प्रेम पहलवान का यह वीडियो वायरल हुआ।
बुधवार को केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के जींद स्थित निवास के बाद सांसद दुष्यंत चौटाला के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उचाना मार्केट कमेटी के चेयरमैन प्रेम पहलवान ने कहा कि जो लोग आज सर छोटूराम के बारे में बात कर रहे हैं, उनको कुछ भी पता नहीं। उन्होंने कहा कि जब चौधरी देवीलाल जेल से रिहा होकर आए थे तो उनके भाई साहबराम को नहीं छोड़ा गया था। इस पर सर छोटूराम ने फोन कर उन्हें छुड़वाया। यह कहते हुए प्रेम पहलवान ने गाली दी और कहा कि इन गद्दारों को क्या पता। उन्होंने बिना नाम लिए ही कहा कि इन लोगों ने इंग्लैंड में अय्याशी की है। उन्होंने कहा कि यदि यदि बयान वापस नहीं लिया तो पुलिस में शिकायत भी दी जाएगी। यहां भी उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि अपना बयान वापस नहीं लिया तो इनको गांवों में नहीं घुसने दिया जाएगा और इसकी जिम्मेदारी भी इन गद्दारों पर होगी।
मैंने नहीं लिया किसी का नाम
हां यह मौका जरूर सांसद दुष्यंत चौटाला के विरोध का था, लेकिन मैंने किसी का नाम नहीं लिया। यह सब उनके लिए बोल गया है, जो सर छोटूराम व सेठ छाजूराम के खिलाफ बोलते हैं।
विज्ञापन
प्रेम पहलवान, चेयरर्मन उचाना मार्केट कमेटी।
मैं साफ कर चुका हूं कि सर छोटूराम के बारे में कोई गलत टिप्पणी नहीं की है। 23 मार्च के कार्यक्रम में उन लोगों के बारे में बोला गया था, जिन्होंने देशभक्तों के खिलाफ गवाही दी और उन्हें रायसाहब, जागीरदार जैसी उपाधियां दी गईं। इस मामले में कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं।
दुष्यंत चौटाला, सांसद, हिसार।