{"_id":"5c606daebdec22738a474928","slug":"141549823406-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में आवारा पशुओं की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में आवारा पशुओं की रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत में रखवाली करने गए किसान की संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव राजपुरा भैण निवासी एक 44 वर्षीय किसान की खेतों में संदिग्ध हालात मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस ने इत्फाकिया कार्रवाई की है। सदर थाना पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को दिए बयान में गांव राजपुरा भैण निवासी सत्यवान ने कहा कि उसकी 44 वर्षीय भतीजा बिजेंद्र गांव में ही ठेके पर जमीन लेकर खेतीबाड़ी का काम करता था। हर रोज वह शाम को अपने खेतों में आवारा पशुओं की रखवाली करने जाता था और रात को लगभग नौ बजे वापस आ जाता था। शनिवार शाम को भी बिजेंद्र अपने खेतों में आवारा पशुओं की रखवाली करने गया था। रात को लगभग 11 बजे तक वह वापस नहीं लौटा। जब उन्होंने बिजेंद्र के पास फोन किया तो उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उसकी तलाश के लिए परिजन खेत में गए। रात को दो बजे बिजेंद्र खेत में ही एक मेड़ के पास लेटा पाया गया। उसे लेकर वह नागरिक अस्पताल में पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सत्यवान ने कहा कि उसके भतीजे ने कई एकड़ जमीन ठेके पर ली हुई है। तीन दिन पहले हुई ओलावृष्टि के कारण उसकी फसल को काफी नुकसान हुआ था। इस कारण वह परेशान रहता था। सत्यवान ने आशंका जताई कि इसी सदमे के कारण उसकी मौत हुई होगी। पुलिस ने फिलहाल इत्फाकिया कार्रवाई की है। जांच अधिकारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई होगी।