फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जींद उपचुनाव में भाजपा नहीं, ईवीएम जीती : कर्मवीर सैनी

जींद उपचुनाव में भाजपा नहीं, ईवीएम जीती : कर्मवीर सैनी

Sun, 03 Feb 2019 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
जींद उपचुनाव में भाजपा नहीं, ईवीएम जीती : कर्मवीर सैनी
जींद उपचुनाव में भाजपा नहीं, ईवीएम जीती : सैनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। वीर भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने कहा कि जींद उपचुनाव में भाजपा नहीं ईवीएम जीती है। सीएम बार-बार कहते थे कि वह 15 हजार से जींद उपचुनाव में जीत हासिल करेंगे क्योंकि उन्हें पता था कि उन्हें जनता की वोट की जरूरत नहीं बल्कि ईवीएम सेट करनी हैं। उन्होंने कहा कि मशीनों में भारी गड़बड़ी थी, बाहर लिखे नंबर व अंदर लिखे नंबर बिल्कुल भी मेल नहीं खाते थे।

सैनी ने कहा कि भाजपा का अंतरिम बजट अंतिम जुमला है। इसमें सिर्फ और सिर्फ आंकड़ों का खेल है। यह झूठ का पुलिंदा, गुमराह करने वाला और चुनावी घोषणा पत्र है। इसमें किसानों को उम्मीद थी कि कर्जा माफी होगी, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू होगी। इसके बदले किसानों के साथ मजाक किया गया। इसी तरीके से दलित व पिछड़ा वर्ग, नौजवानों के लिए कोई ध्यान नहीं दिया गया। जनता मन बना चुकी है चाहे कितने भी झूठ व जुमले, वादे करें, सपना दिखाए देश व प्रदेश से भाजपा को उखाड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ही प्रदेश की जनता को भाजपा से निजात दिला सकते हैं। उन्होंने कहा कि सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा जल्द ही सफीदों का दौरा करेंगे। इस मौके पर सेलर एसोसिएशन के प्रधान सुभाष जैन, किसान यूनियन के अध्यक्ष रणधीर राठी, युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष हिमलेश जैन, सचिन जैन, सुशील गुप्ता, जसपाल छापर, रोशन लाल गुर्जर पूर्व सरपंच, सुशील गुर्जर प्रधान, हंसराज मलार, मिढ़ा साहनपुर, राजेंद्र मास्टर जामनी, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य डॉ. रणबीर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed