फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नहीं रूक रहा चौटाला परिवार का वीडियो वार --अब नया वीडियो आया सामने, स्नेहलता से कह कर बुलाई जा रही हैं बातें

नहीं रूक रहा चौटाला परिवार का वीडियो वार --अब नया वीडियो आया सामने, स्नेहलता से कह कर बुलाई जा रही हैं बातें

Thu, 24 Jan 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
नहीं रूक रहा चौटाला परिवार का वीडियो वार --अब नया वीडियो आया सामने, स्नेहलता से कह कर बुलाई जा रही हैं बातें
नहीं रुक रहा चौटाला परिवार का वीडियो वार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पिछले दो दिन से चल रही चौटाला परिवार के वीडियो वार बुधवार को भी नहीं थमी। बुधवार को एक व्हाट्सएप ग्रुप में एक वीडियो डाला गया, जिसमें दिखाया गया है कि दो दिन पहले आए वीडियो में ओमप्रकाश चौटाला की पत्नी स्नेहलता जो कुछ बोल रही हैं, लेकिन एक व्यक्ति उनको पीछे से कुछ कहने के लिए समझा रहा है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता, लेकिन वीडियो में साफ दिख रहा है कि स्नेहलता जो कुछ बोल रही हैं, इससे पहले उनको यह बोलने के लिए कोई और कह रहा है। गौरतलब है कि दो दिन पहले स्नेहलता का एक वीडियो आया था, जिसमें वे सांसद दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला के बारे में बोल रही हैं। इसके बाद अब दूसरा वीडियो सामने आया है। वहीं सांसद दुष्यंत चौटाला ने इस प्रकार के वीडियो की प्रमाणिकता पर सवाल उठते हुए कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। वहीं इनेलो नेता कर्ण चौटाला ने कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

ताई पर टिप्पणी नहीं
बुधवार को कर्ण चौटाला से जब उनकी ताई नैना चौटाला के भावुक होकर वोट मांगने को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपनी ताई पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। साथ ही उन्होंने कह कि वे जेजेपी नेताओं के साथ खुली बहस करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed