{"_id":"5bd8ac34bdec2269af6492ae","slug":"141540926516-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों ने सड़क पर पांच फुट तक किया अतिक्रमण, बाजारों में लग रहे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों ने सड़क पर पांच फुट तक किया अतिक्रमण, बाजारों में लग रहे जाम
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकानदारों ने सड़क पर पांच फुट तक किया अतिक्रमण
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। त्योहार के सीजन को देखते हुए दुकानदारों ने सामान को दुकानों से निकाल कर पांच-पांच फुट तक सड़क पर अतिक्रमण कर रखा है, जिस कारण बाजारों में जाम की स्थिति बन रहती है। हालांकि नगर परिषद ने अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था की हुई है, पर जाम की स्थिति से निपटना मुश्किल नजर आ रहा है। सात नवंबर को दीपावली पर्व को देखते हुए बाजार में काफी भीड़ हो रही है। लोग वाहन लेकर अब बाजार में नहीं जा सकें, इसके लिए पुलिस ने बाजार के हर तरफ बेरिगेड लगाकर बड़े वाहनों के अंदर जाने से रोक रही है, लेकिन रानी तालाब, सफीदों रोड, मेन बाजार, तांगा चौक व गोहाना रोड पर दुकानदारों ने दुकानों के बाहर पांच फुट तक अतिक्रमण कर रखा है। इससे सड़कें काफी संकरी नजर आई। वहीं नगर परिषद ने अतिक्रमण को लेकर दुकानों के बाहर सफेद पट्टी खींची थी और इस रेखा से बाहर सामान रखने पर सामान जब्त करने की चेतावनी दी थी, लेकिन इसके बाद भी दुकानदारों ने दुकानों के बाहर पांच फुट तक कब्जे किए हुए हैं और नगर परिषद ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। अगले दो दिन में बाजार में ग्राहकों की भीड़ ज्यादा होगी। इससे बाजार में आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
नगर परिषद ने बाजार के पास स्थित रैन बसेरा के पास पड़ी खाली जमीन में पार्किंग की व्यवस्था की हुई है। इसके साथ-साथ पुराना बस स्टैंड, मुख्य डाकघर के पास खाली जमीन, गुरुद्वारा के पास खाली जमीन में भी नगर परिषद प्रशासन ने पार्किंग की व्यवस्था की हुई है। इसके बावजूद जाम की स्थिति बनी हुई है, मुख्य कारण दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण है।
शहर के बाजारों को अतिक्रमण से मुक्त बनाने के लिए प्रयास कर रही है। दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा जाएगा। यदि वे अतिक्रमण नहीं हटाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रानी तालाब के आसपास अस्थायी पार्किंग बनाई गई है। लोगों को भी सहयोग करना होगा। यह पार्किंग निशुल्क है। इसका कोई भी इस्तेमाल कर सकता है।
विज्ञापन
दीपक गोयल, ईओ नगर परिषद जींद।
बाइक पार्किंग की हो व्यवस्था
बाजार में काफी भीड़ रहती है। मोटरसाइकिल खड़ी करने से काफी परेशानी हो रही है। बाजार में पैदल ही शॉपिंग करनी पड़ रही है। दुकान के बाहर मोटर साइकिल खड़ी करते है, तो पुलिस कर्मचारी हवा निकाल देते है। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से मांग है, नजदीक ही बाइक पार्किंग की व्यवस्था की जाए।
प्रीतम सैनी, ग्राहक।
काफी मंदा है, बाजार
पिछले साल के मुकाबले इस साल बाजार में काफी मंदा है। ग्राहक नहीं होने से दुकानदारी नहीं चल रही। इससे काफी परेशानी हो रही है। अगले कुछ दिन और ऐसे ही हालात रहे तो व्यापारियों को काफी नुकसान होगा।
जय कुमार गोयल, पालिका बाजार रेडीमेड व्यापारी।