फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बैंक स्टेटमेंट, फर्द के चक्कर में फंसे किसान

बैंक स्टेटमेंट, फर्द के चक्कर में फंसे किसान

Thu, 27 Sep 2018 08:48 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 08:48 AM IST
विज्ञापन
बैंक स्टेटमेंट, फर्द के चक्कर में फंसे किसान
बैंक स्टेटमेंट और फर्द के चक्कर में फंसे किसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद/ उचाना। बारिश के बाद फसलों में हुए नुकसान को लेकर कृषि विभाग में पीएम फसल बीमा योजना के तहत जमा करवाए जाने वाले फार्मों में फर्द साथ लगानी होती है। उपमंडल कार्यालय में हर रोज फर्द को लेकर किसानों को लाइनों में लगना पड़ रहा है। हर रोज किसानों को फर्द न मिल पाने पर अगले दिन आना पड़ रहा है। किसानों ने सरकार, प्रशासन से मांग की है कि जो बारिश के 48 घंटे के बाद फार्म जमा करवाने का नियम बनाया है उसको बदला जाए। फर्द लेने में कई बार दो दिन लग जाते है तो बैंक से डिटेल लेने में भी काफी समय लगता है। डाकघर के पास एसबीआई तो दोपहर एक बजे बाद बैंक से स्टेटमेंट दी जाती है कि बीमा फसल का किया हुआ है। ऐसे में किसान फर्द, बैंक स्टेटमेंट के चक्कर में फंस गए है।
किसान बलजोर, जोरा, राजेंद्र, कुलदीप ने कहा कि कृषि विभाग में पीएम फसल योजना के लिए जो फार्म जमा करवाना है उसमें जिस बैंक से किसान कार्ड है उस बैंक से स्टेटमेंट लेनी होती है तो उपमंडल कार्यालय में जाकर फर्द लानी पड़ती है। दोनों जगह किसानों को लाइनों में लगना पड़ रहा है। कृषि विभाग द्वारा बारिश के 48 घंटे तक फार्म जमा करवाने के लिए कहा गया है जबकि फर्द, बैंक स्टेटमेंट को लेकर किसान परेशान है। बैंक में किसान किसी समय जाए उसको स्टेटमेंट मिलनी चाहिए तो उपमंडल कार्यालय में दो से तीन काउंटर फर्द को लेकर बनाने चाहिए। बैंक मैनेजर रमन तनेजा ने कहा कि एक बजे बात ही स्टेटमेंट दिया जाता है। तहसीलदार प्रमोद चहल ने कहा कि फसल बीमा को लेकर फर्द जरूरी है। हर रोज 200 के आस-पास फर्द दी जा रही है। फर्द को लेकर किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जा रही है।
विज्ञापन


बैंक के बाहर करेंगे प्रदर्शन
युवा इनेलो हलकाध्यक्ष नसीब घसो ने कहा कि डाकघर के पास एसबीआई बैंक में किसानों को स्टेटमेंट देने के लिए एक बजे का समय निर्धारित किया गया है। किसान जब भी बैंक में आए तो उन्हें स्टेटमेंट मिलनी चाहिए। किसान के लिए 48 घंटे का समय निर्धारित है ऐसे में उनके घंटे कम हो जाते है। बैंक द्वारा स्टेटमेंट को लेकर अपना रवैया नहीं बदला तो युवा इनेलो किसानों के साथ मिलकर रोष प्रदर्शन बैंक के बाहर करेंगी। जरूरत पड़ी तो धरना भी बैंक बाहर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed