फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सिंथेटिक ट्रैक बीरेंद्र सिंह ने भूमि पूजन कर किया निर्माण कार्य का शुभांरभ

सिंथेटिक ट्रैक बीरेंद्र सिंह ने भूमि पूजन कर किया निर्माण कार्य का शुभांरभ

Thu, 21 Jun 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
सिंथेटिक ट्रैक बीरेंद्र सिंह ने भूमि पूजन कर किया निर्माण कार्य का शुभांरभ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नरवाना। नवदीप स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण से खेल सुविधाओं में आशातीत विस्तार होगा। इसका सीधा फायदा स्थानीय खिलाड़ियों को मिलेगा। खेल सुविधाओं एवं संसाधनों के अभाव के कारण नरवाना से अनेक खेल प्रतिभाएं मुखरित नहीं हो पाईं। समुचित खेल सुविधाओं की उपलब्धता स्टेडियम में होती तो क्षेत्र के अनेक खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर खेल प्रतिस्पर्धाओं में नाम कमा सकते थे। खिलाड़ियों की सुविधा एवं उनकी प्रतिभाओं के निखार के लिए उचित अवसर प्रदान करने में निर्माणाधीन यह सिंथेटिक ट्रैक भविष्य में रामबाण साबित होगा। यह दावा केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण का भूमि पूजन करने के उपरांत किया। श्री विश्वकर्मा मंदिर के पुजारी विक्रम शर्मा ने विधि विधान से भूमि पूजन कराया। बीरेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अंतर्गत इस सिंथेटिक ट्रैक के निर्माण पर 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें ट्रैक बनाने के लिए अलावा फ्लड लाइट लगाने का भी प्रावधान है ताकि रात्रि के समय भी खेल प्रतिस्पर्धा करवाई जा सके। इसके साथ साथ स्टेडियम में चारों तरफ दर्शकों की सुविधा अनुसार स्टेयर्ज बनाए जाएंगे। ट्रैक के रखरखाव के लिए वाटर स्परिंग सिस्टम बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रैक को आधुनिकतम खेल सुविधाओं से सुसज्जित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भविष्य में सभी छोटे बडे़ एथलेटिक्स खेल आयोजन स्टेडियम में संभव हो पाएंगे। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के उचित अवसर एवं सभी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed