{"_id":"5b2553b84f1c1bf76e8b8696","slug":"141529172920-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न दुकानों पर छापेमारी कर लिए पेय पदार्थो के सेंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न दुकानों पर छापेमारी कर लिए पेय पदार्थो के सेंपल
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को सब्जी मंडी व बैंक रोड पर 5 दुकानों से कोल्ड ड्रिंक, तेल व खाद्य पदार्थों के सेंपल भरे। सैंपलों को जांच के लिए लैब भेजा जाएगा, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद मिलावट पाए जाने पर विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
गर्मियों के सीजन में फिलहाल पूरे शहर में लोकल ब्रांड के कोल्ड ड्रिंक्स व अन्य पेय पदार्थों की भरमार है। शनिवार को फूड इंस्पेक्टर ओमकुमार के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सब्जी मंडी में तीन दुकानों से मेंगों ड्रिंक व रियल जूस के सैंपल भरे। इन दुकानों पर लोकल ब्रांड के कोल्ड ड्रिंक व रियल जूस मिले। इनमें शुगर की जगह स्क्रीन का प्रयोग होने का अंदेशा रहता है। स्क्रीन स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। इससे किडनी खराब हो सकती है। वहीं सब्जी मंडी में ही एक दुकान से सरसों के तेल के सेंपल भरे गए और उसके बाद बैंक रोड पर एक दुकान से मूंगदाल के सेंपल भरे गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम की छापेमारी की सूचना से आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
इंस्पेक्टर ओमकुमार ने बताया कि इन दिनों बाजार में काफी लोकल कंपनियों के पेय पदार्थ आए हुए हैं। इनमें मिलावट की संभावना रहती है। कुछ लोग पेय पदार्थ को मीठा करने के लिए चीनी की जगह स्क्रीन का प्रयोग करते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे जाएंगे। अगर जांच में गड़बड़ी पाई जाएगी तो दुकानदार व निर्माता कंपनी पर कार्रवाई की जाएगी।