{"_id":"5aa6cde34f1c1b8c778b5235","slug":"141520881123-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिल्लूखेड़ा में नायब तहसीलदार के नहीं होने से लोगों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिल्लूखेड़ा में नायब तहसीलदार के नहीं होने से लोगों ने जताया रोष
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पिल्लूखेड़ा।
सोमवार को पिल्लूखेड़ा के नायब तहसीलदार कार्यालय के सामने लोगों ने रोष जताया। लुदाना गांव के पुष्पेंद्र, सोमबीर, राजा मांडी, महाबीर, सूरजभान, सुभाष धड़ौली, सुरेश, सतपाल, उमेद और सतबीर आदि ने बताया कि वे पिल्लूखेड़ा में नायब तहसीलदार के नहीं होने से रजिस्ट्री, डोमिसाइल जैसे कार्य सुचारु रूप से नहीं हो पा रहे हैं। वे कई दिनों से इस कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। लोगों का कहना था सही मायने में देखा जाऐ तो कृष्ण नायब तहसीलदार की मृत्यु के बाद आज तक इस तहसील की सही रूप से कोई सुध नहीं ले पाया है। इस उप-तहसील में कर्ण सिंह नायब तहसीलदार की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन उनके ऊपर भी कई उप-तहसीलों में जुलाना, उचाना और पिल्लूखेड़ा का कार्यभार था। अब वो भी खराब स्वास्थ्य के चलते छुट्टी पर चल रहे हैं। ऐसे में अब अलेवा से नायब तहसीलदार जगदीश चंद्र की ड्यूटी लगाई गई है उनके कंधों पर भी अलेवा, जींद और पिल्लूखेड़ा का कार्य भार है ऐसे में अब पिल्लूखेड़ा तहसीलदार स्पेशल ड्यूटी नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पिल्लूखेड़ा उप-तहसील नियुक्त किए जाएं।
12जेएनडी29: पिल्लूखेड़ा में नायब तहसीलदार की मांग को लेकर रोष जताते लोग।