फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   15 फरवरी को जींद में शाह, खट्टर की पांच जगह %चा’

15 फरवरी को जींद में शाह, खट्टर की पांच जगह %चा’

Sat, 20 Jan 2018 12:04 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
15 फरवरी को जींद में शाह, खट्टर की पांच जगह %चा’
15 फरवरी को जींद में शाह, खट्टर की पांच जगह ‘चा’
विज्ञापन

धर्मवीर निडाना
जींद।
आमतौर पर निजी कार्यक्रमों में शिकरत करने से बचने वाले प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को अब कार्यकर्ताओं की सुध आ ही गई। इसके चलते जींद पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पांच जगह कार्यकर्ताओं के चाय ‘चा’ की चुस्कियां ली तो, रात का खाना भी पार्टी कार्यकर्ता के घर ही लिया। मुख्यमंत्री के इस हृदय परिवर्तन के पीछे 15 फरवरी का पार्टी के राष्ट्रीध्यक्ष अमित शाह का जींद दौरा माना जा रहा है। हाल ही में प्रदेश में बढ़ी घटनाओं को कार्यकर्ताओं से बेरूखी के बीच कहीं सरकार की किरकिरी नहीं हो जाए, इसके चलते अब मनोहर लाल खट़्टर कार्यकर्ताओं के दरबार पहुंच रहे हैं।
मुख्यमंत्री बनने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने खुद घोषणा की थी कि वे निजी कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि इससे पहले मनोहर लाल खट्टर जींद में पार्टी के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी के घर ही करीब छह महीने पहले खाना लिया था। तीन साल के मुख्यमंत्री काल में पहले बार इस प्रकार निजी कार्यक्रमों में शिरकत की है। हालांकि मुख्यमंत्री इससे पहले चार बार जींद आ चुके हैं। पांचवीं बार जींद पहुंचे मुख्यमंत्री एक साथ छह पुराने कार्यकर्ताओं को साधने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

बॉक्स
सीएम की चाय से जातीय समीकरणों में तालमेल का प्रयास
मुख्यमंत्री ने पांच जगह चाय व एक जगह खाने का कार्यक्रम रखा। इनमें पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. ओपी पहल, पूर्व सांसद सुरेंद्र बरवाला, मास्टर गोगल, भारत भूषण वाल्मीकि व पार्टी के पुराने कार्यकर्ता संतलाल चुघ के घर चाय ली। इसके अलावा पार्टी के पुराने कार्यकर्ता सज्जन गर्ग के घर मुख्यमंत्री ने रात का खाना लिया। इससे जातीय समीकरणों को भी साधने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नंबर
19जेएनडी19: पार्टी नेता सुरेंद्र बरवाला के निवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed