{"_id":"5a380b804f1c1b686a8ba933","slug":"141513622400-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना।
रविवार रात्रि गांव टाबीटेक सिंह और रसीदां के बीच टोहाना सड़क मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई। युवक अपनी स्विफ्ट डिजायर गाड़ी में कैथल के गांव फ्रांस वाला से कालवन जा रहे थे। सोमवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिये। मिली जानकारी के अनुसार कालवन गांव निवासी विक्रम अपने मामा के लड़के दयानंद के साथ कार में सवार होकर अपने घर जा रहा था। रसीदां गांव के पास गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से गाड़ी सड़क पर लगे सफेदे के पेड़ से जा टकराई जिससे दोनों को काफी चोटें आई। गढ़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायल युवकों को टोहाना के अस्पताल में पहुंचाया जहां कालवन के 18 वर्षीय विक्रम की मौत हो गई। विक्रम के मामा के लड़के 26 वर्षीय दयानंद को इलाज के लिए हिसार के सर्वोदय अस्पताल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान सुबह छह बजे उसने भी दम तोड़ दिया।