फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   141 people donated blood in the camp of Sant Nirankari Mission.

Jind News: संत निरंकारी मिशन के शिविर में 141 लोगों ने किया रक्तदान

Mon, 29 Dec 2025 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
141 people donated blood in the camp of Sant Nirankari Mission.
49 कलानौर कस्बे में स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित क
कलानौर। संत निरंकारी मिशन भिवानी जोन की ओर से कलानौर कस्बे में संत निरंकारी सत्संग भवन में संत समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर भी लगाया गया। 141 लोगों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश) से आए प्रचारक डॉ. रीटा यादव की अध्यक्षता और भिवानी जोन के इंचार्ज बलदेव राज नागपाल की देखरेख में कार्यक्रम हुआ। शिविर का शुभारंभ रोहतक के उप मंडल अधिकारी (नागरिक) आशीष कुमार ने किया। नगर पालिका कलानौर के चेयरमैन राज कुमार फौजी, महंत कमल, बंटी प्रधान व्यापार मंडल कलानौर के प्रधान बंटी, महंत रघुनाथ दास टिकाना सती भाई सांई दास महाराज, सन्नी टिकाना जोधसचियार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

शिविर में पीजीआईएमएस रोहतक से डाॅ. कोमल के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने सेवा दी। रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. रीटा यादव ने कहा कि संत निरंकारी मिशन स्वच्छता व पौधरोपण अभियान, नारी सशक्तीकरण, जल संरक्षण जागरूकता अभियान, समाजसेवा व शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा है। इस मौके पर संयोजक राजेश खेड़ा और मीडिया सहायक डॉ. सत्यप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed