फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   14 special buses left for the examinees

Jind News: परीक्षार्थियों को लेकर 14 विशेष बसें हुईं रवाना

Mon, 07 Aug 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 07 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
14 special buses left for the examinees
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सीईटी के दूसरे दिन भी रोडवेज प्रबंधन ने बसों से परीक्षार्थियों को निशुल्क सफर करवाया। हालांकि सोमवार को रविवार की अपेक्षा परीक्षार्थियों की संख्या कम रही, जिससे सोमवार को जिलेभर से कुल 14 बसें स्पेशल के तौर पर चलाई गईं। इसमें आठ बसें जींद से, दो बसें सफीदों और चार बसें नरवाना उपकेंद्र से रवाना हुईं। सोमवार को जींद के तीन हजार से अधिक परीक्षार्थियों को सामान्य पात्रता परीक्षा देने के लिए जाना था, जिसमें से केवल 700 के लगभग परीक्षार्थी ही बसों के माध्यम से परीक्षा देने के लिए गए जबकि अन्य परीक्षार्थियों ने निजी वाहनों का सहारा लिया।

सीईटी को लेकर रोडवेज प्रबंधन ने सोमवार को दूसरे दिन 63 स्पेशल बसें आरक्षित कर रखी थी। जींद से सुबह तीन बजकर 20 मिनट पर पंचकूला के लिए पहली बस निकली। इसके बाद पंचकूला के लिए दूसरी बस सवा चार बजे भेजी गई। वहीं सुबह पांच बजे कुरुक्षेत्र जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए स्पेशल बस को बस अड्डा से रवाना किया गया। सुबह पांच बजे पानीपत जाने वाले परीक्षार्थियों की संख्या भी कम ही थी। इसके चलते फतेहाबाद डिपो की जो बस पानीपत जाने के लिए जींद बस स्टैंड पर पहुंची थी, उस बस में सुबह पांच बजकर पांच मिनट पर पानीपत जाने वाले परीक्षार्थियों को भेजा गया। इसके बाद करनाल के लिए सवा पांच बजे बस भेजी गई। वहीं हिसार के लिए पांच बजकर 20 मिनट पर बस परीक्षार्थियों को लेकर रवाना हुई। इसके बाद कुरुक्षेत्र के लिए दूसरी स्पेशल बस पांच बजकर 35 मिनट पर निकाली गई। वहीं करनाल और पानीपत के लिए भी एक-एक बस सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर भेजी गई। वहीं नरवाना से सुबह तीन बजकर 50 मिनट पर पंचकूला के लिए पहली बस चली। इसके बाद नरवाना से पानीपत के लिए सुबह चार बजकर 50 मिनट पर, करनाल के लिए पांच बजे व हिसार के लिए पौने छह बजे भेजी गई। वहीं सोमवार को सफीदों से केवल दो ही स्पेशल बस भेजी गई, जिसमें से पहली बस सुबह चार बजे पंचकूला के लिए व दूसरी बस सवा चार बजे हिसार के लिए चली।
विज्ञापन


वर्जन

सीईटी के दोनों दिन परीक्षार्थियों ने बिना परेशानी के रोडवेज बसों में सफर किया। सामान्य पात्रता परीक्षा को लेकर जींद डिपो ने 116 स्पेशल बसों की व्यवस्था की थी। हालांकि परीक्षार्थियों की संख्या अपेक्षा के हिसाब से कम रही। जिस रूट पर परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा थी, उसी रूट पर परीक्षार्थियों की सुविधा अनुसार बसों को रवाना कर दिया गया।-कमलजीत सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed