फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   13th death in district, 10 new patients including computer operator found

जिले में 13वीं मौत, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 10 नए मरीज मिले

Sun, 13 Sep 2020 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
13th death in district, 10 new patients including computer operator found
शनिवार को कालवा सीएचसी में कार्यरत एक कंप्यूटर ऑपरेटर समेत जिले में 10 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लगभग एक सप्ताह बाद पहली बार है जब सिर्फ 10 मामले आए हैं। शनिवार को कोरोना से 13वीं मौत हो गई। महिला हार्ट की मरीज थी। 30 वर्षीय महिला ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ा। महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसका कोरोना सैंपल लिया गया था, जिसके बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन

जिले में संक्रमितों की संख्या 1282 हो गई है। 12 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 806 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
प्रशासन की तरफ से जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार विद्यापीठ मार्ग निवासी 38 वर्षीय एक युवक की शनिवार को कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह युवक कालवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अरुण ने कहा कि जहां पर कंप्यूटर ऑपरेटर युवक बैठता है, वह कार्यालय अलग भवन में है जबकि अन्य स्टाफ अलग भवन में है। जिस भवन में युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उसके स्टाफ के सैंपल लेकर दो दिन की छुट्टी पर भेज दिया है, जबकि अन्य स्टाफ नियमित रुप से कार्य करता रहेगा। इसके अलावा अर्बन इस्टेट निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति, जींद निवासी 55 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवक, सुंदरपुरा निवासी 28 वर्षीय युवक, आईसीआईसीआई बैठक में कार्यरत 40 वर्षीय व्यक्ति, सफीदों के वार्ड नंबर एक निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति, साहनपुर निवासी 70 वर्षीय महिला शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed