फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   137 complaints received in Samadhan Camp, DC gave instructions to resolve them soon

Jind News: समाधान शिविर में आई 137 शिकायतें, डीसी ने जल्द समाधान करने के दिए निर्देश

Fri, 14 Jun 2024 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
137 complaints received in Samadhan Camp, DC gave instructions to resolve them soon
13जेएनडी28: समाधान शिविर में शिकायतों का निपटान करवाने आए आमजन।
जींद। लघु सचिवालय में वीरवार को लगाए गए समाधान शिविर में आमजन ने 137 शिकायतें दर्ज करवाई। इनमें डीसी ने मोहम्मद इमरान रजा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान निर्धारित समयावधि में किया जाए। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर आयोजित करने का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना है। जिला मुख्यालय व चारों उपमंडल नरवाना, सफ ीदों, उचाना व जुलाना में समाधान शिविरों का सफ लतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिविर में नागरिक विभिन्न प्रकार की समस्याओं के बारे में शिकायतें लेकर आ रहे हैं। जिनमें परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, भूमि विवाद, बिजली कनेक्शन, पेंशन, पीपीपी के अलावा अन्य सरकारी योजनाओं से संबंधित मुद्दे शामिल हैं।
विज्ञापन


साथ-साथ पोर्टल पर अपडेट होती हैं समस्याएं

डीसी ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत को अधिकारी पोर्टल पर अपलोड करें और साथ में समस्या की वर्तमान स्थिति के बारे में भी अपडेट करते रहें, ताकि लोगों को किसी प्रकार कोई परेशानी न हो। समाधान शिविर में वीरवार को 137 से अधिक शिकायतें रखी गई। जिनमें से ज्यादातर शिकायतों का समाधान किया जा चुका है तथा जो लंबित हैं उनका समाधान जल्द सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed