फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   13.60 lakh rupees extorted by luring to send to Canada on work visa

Jind News: वर्क वीजा पर कनाडा भेजने का झांसा देकर हड़पे 13.60 लाख रुपये

Mon, 02 Jun 2025 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
13.60 lakh rupees extorted by luring to send to Canada on work visa
जींद। वर्क वीजा पर कनाडा भेजने का झांसा देकर 13 लाख 60 हजार रुपये हड़पने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मोरखी निवासी सत्यवान से पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा सावन कनाडा जाने का इच्छुक था।
विज्ञापन

इसके चलते उनका संपर्क मोहाली के रुद्राक्ष ग्रुप से हुआ। ग्रुप में काम करने वालों का दावा था कि उनका ग्रुप 32 सालों से कार्य कर रहा है। काफी लोगों को विदेश में नौकरी दिलवा चुका है।
विज्ञापन

इसके बाद वह अपने जानकारों के साथ मोहाली ग्रुप के कार्यालय में गया, जहां मनीषा नाम की लड़की ने कंपनी के मालिक राकेश से बात करवाई और कंपनी के हेड समेत कुछ अन्य स्टाफ से मिलवाया। आरोपियोंं ने कहा कि वह सावन को तीन माह में वर्क वीजा पर कनाडा भेज देंगे। इसके लिए उन्होंने 13 लाख 60 हजार रुपये की डिमांड की।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 जनवरी 2024 को 30 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रूप में जमा करवा दी। आठ फरवरी 2024 तक वह आरोपियों के खाते 13 लाख 60 हजार रुपये जमा करवा चुका था। इसके साथ आरोपियों ने एग्रीमेंट बनवा कर दे दिया।
तीन महीनों तक उसके पास कंपनी के अलग-अलग नंबरों से फोन आते रहे। लंबा समय बीत जाने के बाद भी उसके रुपये वापस नहीं मिले। जब उसने दबाव बढ़ाया तो आरोपियों ने राशि लौटाने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी पूजा जाखड़ ने बताया कि पुलिस ने सत्यवान की शिकायत पर रुद्राक्ष ग्रुप के मालिक माहोली निवासी राकेश रिखी, प्रभा, हेड गुरप्रीत, विजय तिवारी, प्रियंका, ममता और रेणु के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed