फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   करनाल में आईटीआई छात्र की मौत पर जिलेभर में संगठनों ने किया प्रदर्शन

करनाल में आईटीआई छात्र की मौत पर जिलेभर में संगठनों ने किया प्रदर्शन

Mon, 15 Apr 2019 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
करनाल में आईटीआई छात्र की मौत पर जिलेभर में संगठनों ने किया प्रदर्शन
जींद, नरवाना, सफीदों। करनाल आईटीआई में छात्रों और शिक्षकों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को कई छात्र संगठनों ने प्रदर्शन कर रोष जताया। वहीं जींद में प्रदर्शन की आहट से प्रशासन ने आईटीआई गेट पर पुलिस को तैनात किया।
विज्ञापन

इन संगठनों ने किया प्रदर्शन
क्रांतिकारी युवा संगठन, आईएसओ व इनसो युवा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन कर नारेबाजी की और करनाल में विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

केवाईएस के सदस्य रवि, कुलदीप, दिनेश, राहुल, अजय, आनंद, ज्योति, सुषमा, एकता, इनसो के जिलाध्यक्ष नरेंद्र श्योकंद, आईएससो नेता अंकुश जागलान ने कहा कि सरकार को जम्मू कश्मीर बनाना चाहती है। छात्र संगठनों ने मृतक छात्र निकित के परिवार को सरकारी नौकरी और उचित मुआवजा देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय कॉलेज के बाहर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
करनाल में हुए छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में सोमवार को इनसो ने राजकीय कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करते हुए सरकार पुतला फूंका गया। इनसो के जिला चेयरमैन दीपक देशवाल ने बताया कि करनाल में छात्रों पर हुए बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज और फायरिंग की गई। वहीं प्रशासन की तरफ से तहसीलदार ने मौके पर आकर ज्ञापन लिया। दीपक देशवाल ने कहा कि जिस प्रकार से करनाल में छात्रों के साथ शिक्षकों और छात्राओं के साथ मारपीट हुई हैं, वह बिल्कुल असहनीय हैं। इस मौके पर मोनू मलिक, विकास मोर, रोहित बिघानिया, नरेंद्र गौतम, छोटा पहलवान, सुमित बिडताना मौजूद रहे।
एबीवीपी ने घायल छात्रों को मुआवजा देने की मांग की
पटियाला चौक स्थित आईटीआई के सामने एबीवीपी ने करनाल में छात्र-छात्राओं व स्टाफ पर हुई लाठीचार्ज के विरोध में पुलिस प्रशासन व हरियाणा रोडवेज का पुतला फूंका गया। नगर मंत्री रोहन सैनी ने बताया कि करनाल आईटीआई में छात्र-छात्राओं और प्राचार्य पर जिस तरह पुलिस ने लाठियां बरसाई वह अति निंदनीय है विद्यार्थी परिषद इसका विरोध करते हुए इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और लाठीचार्ज में घायल हुए छात्र-छात्राओं को मुआवजा दिए जाने की मांग की।

छात्र की मौत के मामले में एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसडीएम मनदीप कुमार को अजीत पाथरी की अध्यक्षता में ज्ञापन सौंपा। पाथरी का कहना था कि एबीवीपी इस घटना की घोर निंदा करती है। इस घटना में जो भी दोषी हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस मामले में आरोपी बस ड्राइवर और छात्रों व अध्यापकों पर लाठीचार्ज करने वाली पुलिस के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने सरकार से मांग की कि मृतक छात्र को आर्थिक सहायता दी जाए और आईटीआई विद्यार्थियों के लिए स्पेशल बस का प्रावधान किया जाए। ताकि विद्यार्थियों को बस के पीछे लटकने की नौबत न आए। इस अवसर पर नवीन, अश्वनी, अरुण, युगल, अमर, अंकित व अमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed