फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जनक्रांति यात्रा में उमड़ी भीड़ से उड़ी इनेलो, भाजपा नेताओं की नींद : दीपेंद्र

जनक्रांति यात्रा में उमड़ी भीड़ से उड़ी इनेलो, भाजपा नेताओं की नींद : दीपेंद्र

Tue, 17 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
जनक्रांति यात्रा में उमड़ी भीड़ से उड़ी इनेलो, भाजपा नेताओं की नींद : दीपेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उचाना। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जनक्रांति यात्रा में उमड़ रही लोगों की भीड़ से सत्ता पक्ष के साथ-साथ इनेलो नेताओं की भी नींद उड़ गई है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में 22 जुलाई से जनक्रांति यात्रा का चौथा चरण टोहाना से शुरू होगा। इसको लेकर हर वर्ग के लोगों में उत्साह है। आज भाजपा सत्ता के नशे में चूर है। इस सत्ता के नशे को आने वाले लोकसभा, विधानसभा चुनाव में मतदाता तोड़ने का काम करेंगे। कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रदेश को दोबारा से खुशहाल बनाया जाएगा।

दुर्जनपुर गांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि इनेलो-भाजपा में भगदड़ मचने लगी है। जनक्रांति यात्रा को मिल रहे लोगों के अपार समर्थन से प्रदेश से लेकर चंडीगढ़ तक चर्चा हो चली है कि कांग्रेस सत्ता में आ रही है। आज भाजपा, इनेलो के नेता, कार्यकर्ता निरंतर कांग्रेस में पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा की अगुवाई में शामिल हो रहे हैं। भाजपा ने कभी लोगों को धर्म के नाम पर बांटा तो कभी जात-पात के नाम पर। अब लोग इनके बहकावे में नहीं आएंगे। उन्होंने कहा कि उचाना से उनका खून का रिश्ता है। प्रदेश में जब हमारी सरकार होगी तो उचाना और किलोई में कोई फर्क नहीं समझा जाएगा। अब से पहले वो हलके में नहीं आते थे उसके कई कारण थे लेकिन अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हलके की जिम्मेदारी उनकी लगा दी है। यहां से अबकी बार कांग्रेस का विधायक बनेगा, यह लोगों में निरंतर कांग्रेस को लेकर बन रहे रुझान से पता चल रहा है। हमारी सरकार में हलके में अनेक काम मंजूर हुए थे जिनका श्रेय आज भाजपा नेता ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed