फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कंडेला गांव में महिला की मौत का मामला, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे परिजन

कंडेला गांव में महिला की मौत का मामला, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे परिजन

Sat, 07 Jul 2018 12:17 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
कंडेला गांव में महिला की मौत का मामला, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी ऑफिस पहुंचे परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। कंडेला गांव में विवाहिता की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर बाद परिजन एसएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां परिजनों को महिला का ससुर नजर आया तो उसको पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने बीच बचाव कर छुड़वा दिया। इस पर आरोपियों को शह देने का आरोप लगाकर हंगामा किया। इसके बाद परिजन एसएसपी डॉ. अरुण सिंह ने मिले और एसएसपी ने जांच महिला सेल प्रभारी निरीक्षक कविता को सौंप दी।
गौरतलब है कि बुधवार शाम कंडेला गांव निवासी 25 वर्षीय आशा ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस पर परिजनों ने महिला के पति व सास पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। वहीं महिला का शव ससुराल पक्ष के लोगों को दिए जाने पर परिजनों ने हंगामा करते हुए गोहाना रोड जाम भी कर दिया था। इस मामले में महिला के पति सुरेंद्र व सास संतोष के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस पर बयान सही नहीं लिखने के आरोप
एसएसपी को दी शिकायत में परिजनों ने कहा कि पुलिस ने उनके बयान सही नहीं लिखे हैं। आरोप लगाया कि आशा की आत्महत्या में उसकी एक ननद का भी हाथ है। आशा के पिता ने कहा कि करीब चार महीने पहले आशा के पति व सास को दो लाख रुपये दिए थे। उन्होंने आरोप लगाए कि 2015 में दस फरवरी को भी आशा के साथ मारपीट की गई थी। इस पर एसएसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। परिजनों ने जांच बदलने की मांग की थी। इस पर महिला सेल प्रभारी निरीक्षक कविता को जांच सौंपी गई है।
-डॉ. अरुण सिंह, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed