फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   यात्राओं के बहकावे में नहीं आएंगे लोग : बीरेंद्र

यात्राओं के बहकावे में नहीं आएंगे लोग : बीरेंद्र

Tue, 02 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
यात्राओं के बहकावे में नहीं आएंगे लोग : बीरेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उचाना। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा फरवरी में निकाली जा रही रथ यात्रा को लेकर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि यात्राओं से प्रदेश के लोग बहकावे में नहीं आने वाले है। प्रदेश के मतदाता दस साल के भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल को जानते हैं। जो सीएम सिर्फ एक जिले तक विकास, रोजगार की सोच रखता हो वो प्रदेश के हित के लिए कुछ नहीं कर सकता है। वे खरकभूरा के मनोज श्योकंद के निवास पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि गुजरात, हिमाचल प्रदेश के चुनाव परिणामों ने साफ कर दिया है कि मतदाता पीएम नरेंद्र मोदी के साथ है। अब तक देश हित में सशक्त फैसले लेने वाले वो पहले पीएम है जो देश हित को देख कर फैसले लेते है। बढ़ रहे भ्रष्टाचार, आतंकवाद पर नोटबंदी के बाद रोक लगी। जीएसटी से भी महंगाई कम हुई है। जब देश में समान टैक्स लगेगा तो इसका फायदा खरीददार को होगा। भाजपा ने भ्रष्टाचार को समाप्त करने का काम किया है। भाजपा का आज कोई विकल्प नहीं है। जहां भी कोई चुनाव होते है वहां पर भाजपा की जीत हो रही है। उन्होंने कहा कि उचाना में अनेकों काम सवा तीन साल के शासनकाल में हुए है। जिनमें विस्तार मंडी, पचास बेड का अस्पताल, उचाना को उपमंडल का दर्जा मिलने, अलेवा को तहसील, अलेवा में कॉलेज, विभिन्न गांवों को आपस में जोड़ने वाले कच्चे रास्तों की जगह सड़कें, बुडायन में केंद्रीय विद्यालय सहित ऐसे अनेकों काम हुए है। मौके पर हरेंद्र डूमरखां, संजीव डूमरखां, कपिल श्योकंद, सुरेंद्र गर्ग, रणधीर मंगलपुर, नसीब दनौदा, लीला पालवां, रामनिवास खरक, बिल्लू डूमरखां, रमेश श्योकंद, रामनिवास दनौदा, कुलबीर चहल, प्रदीप मोर सरपंच, गुरनाम पालवां, अनूप श्योकंद, डॉ. राजेश, गोपी खरकभूरा और कृष्ण सफा खेड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed