फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम

प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम

Fri, 24 Nov 2017 12:42 AM IST
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
शहर की सड़कों पर घूम रहे लावारिस नंदियों और गायों के लिए जयंती देवी मंदिर के पास बनाई गई अस्थायी नंदीशाला मेें गोवंश के मरने से खफा गोभक्तों ने वीरवार को धरना दिया। धरने पर संत गोपालदास ने भी शिरकत की। उन्होंने प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि नंदीशाला में गायों की दशा नहीं सुधरी तो वे नंदीशाला के पास ही वे समाधि ले लेंगे।
गोरक्षकों का कहना है कि प्रशासन ने अस्थायी नंदीशाला में करीब चार हजार गोवंश को रखा है, लेकिन उनके चारे व पानी का कोई इंतजाम नहीं हो रहा है। इसके चलते प्रतिदिन दर्जनों गोवंश की मौत हो रही है। इसको लेकर जयंती देवी मंदिर के पास धरना दिया गया। विवाद बढ़ता देख एसडीएम महाबीर प्रसाद मौके पर पहुंचे। उन्होंने यहां व्यवस्थाएं सुधारने के आदेश दिए। एसडीएम ने कहा कि गोवंश के लिए चारे की कोई कमी नहीं है। सर्दी से बचाने के लिए शेड का निर्माण किया जा रहा है। बीमार गोवंश की देखभाल के लिए चिकित्सकों की टीम नियमित रूप से जांच कर इलाज करेगी। एसडीएम महावीर प्रसाद ने संत गोपालदास के साथ बातचीत कर जल्द व्यवस्थाएं सुधारने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


अपने वादों को भूल गई भाजपा
संत गोपालदास ने कहा कि गाय के नाम पर बड़े-बड़े वादे करने वाली भाजपा सरकार अब गाय को भूल गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ गोमाता के नाम पर लंबे लंबे भाषण देते थे, लेकिन अब कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए संत गोपालदास ने कहा जींद में गोवंश की हालत कत्लखाने से भी बदतर हो गई है। उन्होंने कहा कि गायों का श्राप भाजपा को जरूर लगेगा। संत गोपालदास ने कहा कि आने वाले चुनाव में भाजपा की परिभाषा ‘भागो जनता पीटेगी’ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोभक्तों के साथ हुई बहस
इस दौरान नंदीशाला में तैनात सरकारी कर्मचारियों और गोभक्तों के बीच तीखी बहस भी हुई। कर्मचारियों का कहना है कि नंदीशाला में पर्याप्त सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं, जबकि गोरक्षकों ने कहा कि यहां सिर्फ गायों को मरने के लिए छोड़ा गया है।


पक्षी व कुत्ते नोच रहे हैं गायों को
इस दौरान गोरक्षकों ने एसडीएम को कई ऐसी गायें भी दिखाई, जिनको पक्षियों और कुत्तों द्वारा नोचा गया है। गोरक्षकों का कहना है कि नंदीशाला में प्रतिदिन 10-12 गायों की मौत होती है, जबकि कमेटी प्रशासन को सही रिपोर्ट नहीं भेजती। एसडीएम ने तमाम अव्यवस्थाओं को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि चारे व पानी की कोई कमी नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed