फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कार्रवाई के दौरान %महासंघ पर महसंग्राम’

कार्रवाई के दौरान %महासंघ पर महसंग्राम’

Tue, 07 Nov 2017 11:22 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
कार्रवाई के दौरान %महासंघ पर महसंग्राम’
सड़क पर उतरे कर्मचारी, 390 ने दी गिरफ्तारी
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी महासंघ से संबंधित कई विभागों की यूनियनों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने जेलभरो अंादोलन का आह्वान करते हुए गिरफ्तारियां भी दी। पुलिस ने 390 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर ड्यूटी मेजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया। वहीं पुलिस लाइन में ड्यूटी मेजिस्ट्रेट के समक्ष गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों को पेश करने के लिए तैयार किए गए कागजों को लेकर पुलिस और कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। बाद में पुलिस ने तैयार कागजों में संगठन का नाम ठीक किया।
दरअसल कर्मचारी महासंघ के बैनर तले विभिन्न विभागों की यूनियन के सदस्य नेहरू पार्क में एकत्रित हुए। यहां से प्रदर्शन करते हुए लघुसचिवालय पहुंचे। यहां कर्मचारियों को रोकने के लिए प्रशासन पुख्ता प्रबंध किए थे। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। जैसे ही कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए पहुंचे, पुलिस ने इन्हें रोक दिया। इसके चलते गोहाना रोड पर काफी देर जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान कर्मचारियों को बसों में भर कर पुलिस लाइन में ले जाया गया।
विज्ञापन



कम पड़ी बस, गिरफ्तारी पर अड़े कर्मचारी
कर्मचारियों की गिरफ्तारी के लिए प्रशासन ने छह बसों का प्रबंधन किया था। इन बसों में कर्मचारियों को भरने के बाद भी काफी कर्मचारी सड़कों पर रह गये। प्रशासन ने इन कर्मचारियों को जाने के लिए कहा तो कर्मचारी नेता गिरफ्तारी पर अड़ गए। इन लोगों ने कहा कि यदि उनकी गिरफ्तारी नहीं की जाती है तो वह सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन करेंगे। ऐसे में प्रशासन ने आनन फानन में ओर बसों का इंतजाम किया और सभी कर्मचारियों को पुलिस लाइन में भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मुचलके पर लिखा सर्व कर्मचारी संघ, भड़के नेता
जिस समय गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों के लिए मुचलके का फार्मेट निकाला, पुलिस ने उस पर कर्मचारी महासंघ की बजाये, सर्व कर्मचारी संघ लिख दिया। कर्मचारी नेता जयबीर जुलानी के अनुसार इस पर महासंघ के नेताओं ने कड़ा ऐतराज जताते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इस पर पुलिस ने मुचलके का फार्मेट बदल कर उनकी गिरफ्तारी डाली।



प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को लघु सचिवालय के बाहर से गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में लाया गया था। इनको ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। इनको जमानत पर रिहा कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई अदालत ही करेगी।
सज्जन सिंह, सिविल लाइन थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed