{"_id":"59cd371a4f1c1ba2538b4daa","slug":"131506621210-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम
Updated Thu, 28 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
मैं रोहतक नहीं जाता तो आज मंत्री नहीं बनता : बीरेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि उचाना में भी 23 करोड़ की लागत से राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाया जाएगा। इस स्टेडियम में बड़ी-बड़ी प्रतियोगिताएं होंगी। हमारे जिले के खिलाड़ियों में दम है। वो खेल के क्षेत्र में जिले का नाम देश, प्रदेश में रोशन करने का जज्बा रखते है। बीती सरकारों में जिले के साथ शिक्षा के साथ-साथ खेलों की सुविधाओं को लेकर भी भेदभाव किया। खटकड़ में बनने वाला स्टेडियम छह महीने तक बन कर तैयार होगा। यहां पर विभिन्न खेलों का अभ्यास खिलाड़ी कर सकेंगे। वे खटकड़ गांव में खेल स्टेडियम क शिलान्यास के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। भाजपा विधायक प्रेमलता भी इस दौरान मौजूद रहीं। स्टेडियम के निर्माण पर 1.38 करोड़ रुपये की लागत खर्च होगी। इसका निर्माण पंचायत विभाग द्वारा करवाया जा रहा है। खटकड़ गांव के खिलाड़ियों की वर्षों पुरानी खेल स्टेडियम की मांग की थी वो अब पूरी हो गई है। पहले खटकड़ गांव के बस स्टॉप पर दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत 55 लाख रुपये से लगने वाले खंभे, तारों की योजना का शिलान्यास किया।
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी क्षेत्र की तरक्की वहां पर होने वाले विकास से होती है। हलके में बीते ढाई साल से विकास कार्य तेजी से हो रहे है। गांव को गांव से जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण हो या उचाना को उपमंडल, अलेवा को तहसील, करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली विस्तार मंडी, पचास बैड के अस्पताल का करोड़ों रुपये बनने वाली बिल्डिंग, दो दर्जन के करीब गांवों को पीने के पानी के लिए जलघर में सीधे बड़ी नहर से पाइप लाइन, बड़ौदा में रेलवे हॉल्ट की मंजूरी, मानव रहित फाटकों पर अंडर पास, नए बिजली घर, जल घरों का निर्माण हो। कार्यकर्ताओं को चाहिए कि वो ढाई साल में हुए कामों की जानकारी लोगों तक पहुंचाए। आज के दिन प्रचार सबसे जरूरी है। हमारी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी लोगों तक कार्यकर्ता पहुंचाए। इस मौके पर डीसी जींद अमित खत्री, एसडीएम डॉ. किरण सिंह, जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा, हरेंद्र डूमरखां, संजीव डूमरखां, मार्केट कमेटी चेयरमैन वीरेंद्र घोघड़िया, वाइस चेयरमैन सुरेंद्र गर्ग, रमेश खटकड़ मौजूद रहे।
रोहतक नहीं जाता तो मंत्री नहीं बनता
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हमारे युवा क्षेत्र तक ही सीमित रहते है। युवाओं को चाहिए कि वो क्षेत्र से बाहर निकलें। वे अगर डूमरखां से पढ़ने के लिए रोहतक नहीं जाते तो वो आज मंत्री नहीं बनते। डूमरखां गांव में रह कर वहां तक ही सीमित रह जाते। इसलिए युवाओं को गांव से बाहर निकलना चाहिए। खटकड़ गांव को गोद लेने के बाद यहां पर 27 मांगों पर काम होना है। अधिकारी काम की तेजी में रोड बन जाते है। अधिकारियों को चाहिए कि वो काम की स्पीड को तेज करें। गांव में सभी गलियां पक्की होगी, जो गांव की 27 मांगे है वो भी पूरी होगी। जिस जगह पर स्टेडियम बनना है उससे खटकड़ के साथ-साथ कहसून, कालता, भौंसला सहित आसपास के युवाओं को फायदा होगा। खटकड़ गांव के लोगों को चाहिए कि वो गांव का स्थापना दिवस, गाना भी बनाए। जल्द ही वो जिला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे जिनमें गांव में होने वाले कामों को लेकर जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विकास को लेकर नहीं धन की कमी
विधायक प्रेमलता ने कहा कि विकास को लेकर किसी तरह से धन की कमी नहीं है। आज उचाना हलके में पूरे प्रदेश के सभी हलकों से अधिक काम हो रहे है। 400 करोड़ रुपये की लागत से हलके में कार्य हो रहे है। अलेवा में कॉलेज शुरू हो चुका है। ऐसे अनेकों काम है जिनके बारे में कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को बताए। अब से पहले हलके के साथ बीती सरकारों ने भेदभाव करते हुए विकास, रोजगार में पीछे रखा। हमारे क्षेत्र में विकास के साथ-साथ युवाओं की रोजगार में भी हिस्सेदारी हुई है।
विश्राम गृह का किया उद्घाटन
विस्तार मंडी के पास बीएंडआर विभाग द्वारा बनाए गए विश्राम गृह का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, विधायक प्रेमलता ने किया। यहां पर 1.38 एकड़ में दो मंजिल मॉर्डन विश्राम गृह बनाया गया है। इसके निर्माण 525 लाख रुपये खर्च हुए है। प्रेमलता ने कहा कि सीएम की उचाना रैली में जितने मांगे रखी थी सब पर काम शुरू हो चुका है। इनमें से काफी का काम तो पूरा हो चुका है। हलके में केंद्रीय विद्यालय स्कूल शुरू हो चुका है। इसकी बिल्डिंग बुडायन में बनेंगी इससे शिक्षा के क्षेत्र में फायदा होगा।
खेल विभाग के जिला अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीसी को दिए आदेश
खटकड़ गांव में बनने वाले स्टेडियम के निर्माण के दौरान कोई भी खेल विभाग से अधिकारी, कर्मचारी न होने पर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने डीसी को तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि खेल विभाग का कोई भी अधिकारी, कर्मचारी तक शिलान्यास कार्यक्रम में नहीं था। वे तुरंत कार्रवाई करें नहीं तो वो खुद संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए लिखेंगे।