{"_id":"5956a30b4f1c1b52318b4c19","slug":"131498850059-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार जारी रहीं बूंदाबांदी, शहर की सड़कें और पार्क हुए लबालब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार जारी रहीं बूंदाबांदी, शहर की सड़कें और पार्क हुए लबालब
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
तीन दिन से लगातार जारी बारिश और बूंदाबांदी का असर शुक्रवार को भी रहा। शुक्रवार को हालांकि शहर में तेज बारिश नहीं हुई, लेकिन बूंदाबांदी से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। वहीं लगातार बारिश से शहर की सड़कें और पार्क लबालब हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक-दो दिन हल्की बूंदाबांदी होने के बाद मौसम साफ होने की संभावना है।
वीरवार रात को बारिश होने के बाद शुक्रवार सुबह फिर से हल्की बूंदाबांदी हुई। ऐसे में सुबह दफ्तरों से के निकलने वाले लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि दिन में कुछ समय के लिए धूप निकली, लेकिन थोड़ी देर के बाद ही फिर मौसम बदला और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। लगातार तीन दिन से बारिश के कारण शहर की नई सब्जी मंडी, हुडा पार्कों, शिव कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, विकास नगर, पटियाला चौक पर भारी जलभराव की दिक्कत है।
बॉक्स
कहां कितनी बारिश
ब्लॉक बारिश एमएम
जींद 05
जुलाना 03
सफीदों 17
नरवाना बूंदाबांदी
उचाना बूंदाबंादी
पिल्लूखेड़ा 07
विधानसभा में सरकार से मांगेंगे जवाब
शहर में जलभराव की स्थित बहुत ही दयनीय है। किसी भी गली में चलने की स्थिति नहीं है। ऐसे में शहर के लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इसके लिए मानसून सत्र के दौरान सरकार से जवाब मांगा जाएगा। इसमें जींद शहर की पानी निकासी की योजना अब तक खर्च की गई राशि की जानकारी भी ली जाएगी। बारिश के मौसम से पहले अधिकारियों से मिल कर गई बार बारिश की तैयारी करने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। -डॉ. हरिचंद मिढ़ा, विधायक जींद।
विज्ञापन
सफीदों में 17 एमएम बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों।
क्षेत्र में शुक्रवार को हुई 17 एमएम बारिश से शहर की सड़कों के साथ गांवों की गलियों मेें जलभराव दिखाई दिया। बारिश ने शहर की गंदे पानी की निकासी व्यवस्था पोल खोलकर रखी। शहर के जींद मार्ग, रेलवे रोड, महात्मा गांधी मार्ग, पुरानी अनाज मंडी, आनंद कालोनी, रामा कालोनी, रामपूरा रोड, सीताश्याम कालोनी, शिव कालोनी, तारावती कालोनी व आदर्श कालोनियों की गलियों में जलभराव हो गया। राहगीरों व वाहन चालकों का सड़कों से निकलना मुश्किल हो गया। शिव कालोनी में तो जन स्वास्थ्य विभाग के बिछाए गए सीवरेज की दीवार धंसने से एक दूधिया अपनी बाइक सहित धंस गया। दूधिया गांव पाजू कलां निवासी विजय ने बताया कि वह शिव कालोनी में दूध देने के लिए जा रहा था, कि सड़क पर पानी ही पानी था। अचानक सीवरेज का टैंक धंस गया और वह बाइक सहित गड्ढे में चला गया।
उधर, अपने गांव मुआना में जहां भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा नालियों की सफाई करते दिखाई दिए। गांव में की अधिकतर गलियों में बारिश का पानी नहर की तरह दिखा। इससे गांव की मुख्य सभी से गलियों में राहगीरों का निकलना मुश्किल हो गया। गंदे पानी निकासी व्यवस्था पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा ने कहा कि सरकार से की गई दो करोड़ रुपये की घोषणा का पैसा पंचायत के पास आ चुका है। जल्द ही गंदे पानी की उचित निकासी व्यवस्था के लिए सीवरेज, नालों का निर्माण करवाकर नहरी विभाग की डिच ड्रेन तक पहुंचाया जाएगा। गांव की सभी कच्ची गलियों को पक्का करवाया जाएगा।
तेज बारिश होने के कारण पानी की मात्रा ज्यादा है। इससेे पानी की निकासी में समय लग रहा है। पालिका समय-समय पर सभी सीवर की सफाई कराती है। नाला ओवरफ्लो होने से पानी गलियों में फैला है, जिसे निकलने में कुछ समय लग सकता है। -कर्मबीर सफाई कर्मचारी निरीक्षक।
आज दिनभर चली बूंदाबांदी, शहर की सड़कें और पार्क लबालब
लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त