फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नपा की जमीन पर कब्जे के विवाद को प्रशासन ने किया शांत

नपा की जमीन पर कब्जे के विवाद को प्रशासन ने किया शांत

Fri, 23 Jun 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
नपा की जमीन पर कब्जे के विवाद को प्रशासन ने किया शांत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। शहर में नगर पालिका की जमीन पर कब्जा को लेकर विशेष समुदाय और प्रशासन के बीच में उपजे विवाद को एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने बुधवार देर शाम को शांत करवा दिया। अब विशेष समुदाय के लोगों ने आश्वासन दिया है कि वे कानूनी रूप से जमीन हासिल कर यहां पंचायती धर्मशाला बनाएंगे। इस मामले को लेकर एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने बुधवार देर शाम पालिका की जमीन पर पहुंचे और लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की। विशेष समुदाय के लोगों ने एसडीएम को बताया कि उनके साथ धोखा किया गया है। इसको लेकर उनमें रोष है। पिछले एक सप्ताह से पालिका प्रशासन और समुदाय के लोग जमीन पर कब्जा करने को लेकर आमने सामने बने थे। जमीन खाली करवाने को पालिका ने कब्जे को भी हटवाया, लेकिन समुदाय के लोगों ने फिर से कब्जा कर धर्मशाला बनाने की मांग रखी थी। इस बीच में एसडीएम वीरेंद्र सिंह ने दोनों पक्षों की बैठक लेकर समुदाय के लोगों को आश्वस्त किया गया कि वे शांति बनाए रखे, ताकि उनकी धर्मशाला के लिए सरकार से अनुमति ली जा सके। इस पर समुदाय के लोगों ने प्रशासन को कहा कि वे सरकार की मर्जी से ही जमीन हासिल कर धर्मशाला बनाने को तैयार हैं। उनके पास शहर में एक भी धर्मशाला नहीं है। समुदाय के लोगों ने बताया कि कुछ दिनों पहले किए गए मुख्यमंत्री के समारोह में समुदाय के लोगों को धर्मशाला के लिए इस जमीन को दिए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन कई महीने होने के बाद भी किसी ने भी इसके प्रति कोई पहल नहीं की। उन्होंने कहा कि उनके साथ धोखा किया गया है। अब उन्हेें प्रशासन से उम्मीद है कि वे इस जमीन को दिलाए, ताकि धर्मशाला को बनाया जा सके।

नपा की जमीन पर कब्जे के विवाद को प्रशासन ने किया शांत
एसडीएम के आश्वासन के बाद माने लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed