फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   1301 MT DAP is available in the records of Agriculture Department

Jind News: कृषि विभाग के रिकाॅर्ड में 1301 एमटी डीएपी उपलब्ध

Tue, 17 Jun 2025 02:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 17 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
1301 MT DAP is available in the records of Agriculture Department
16जेएनडी23: उचाना में खाद बीज की सरकारी दुकान जहां पर किसानों को डीएपी मिल रहा है। संवाद
जींद। जिले में धान के सीजन में किसानों को शुरुआती दौर में ही डीएपी के लिए किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि फिलहाल किसानों को कम ही डीएपी की जरूरत है, लेकिन यह भी नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन

कृषि विभाग के रिकाॅर्ड में तो 1301 एमटी डीएपी है, लेकिन यह मिलता कहीं नहीं। जिले में धान के सीजन में 18000 एमटी डीएपी की जरूरत किसानों को होती है।
जरूरत के अनुसार जिले में अभी तक डीएपी नहीं पहुंचा है। किसानों की जरूरत को देखते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों ने 2600 एमटी डीएपी की मांग के लिए पत्र लिखा है, लेकिन अभी तक यह नहीं पहुंचा। डीएपी के लिए पिल्लूखेड़ा, नरवाना, अलेवा और जुलाना क्षेत्र में किसानों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा उचाना में किसानों को जरूरत के अनुसार एक से दो बैग फिलहाल दिए जा रहे हैं। अभी तक ज्वार, कपास व धान की पनीरी में ही डीएपी की जरूरत है। दुकानों पर डीएपी के स्थान पर एमपीके किसानों को देने की बात कही जा रही है, लेकिन किसान इसको लेने से पीछे हट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान जिले सिंह ने बताया कि वह पिल्लूखेड़ा मंडी में पिछले एक सप्ताह से चक्कर काट रहा है, लेकिन उसको डीएपी नहीं मिल रहा। इसके अलावा किसान राकेश ने बताया कि धान की पनीरी के लिए भी पिल्लूखेड़ा में डीएपी नहीं है। अगर आगामी 10 दिन में डीएपी सभी सरकारी दुकानों पर नहीं पहुंचा तो इसके लिए मारामारी का डर रहेगा। बीते सीजन में भी यूरिया व डीएपी को लेकर किसानों को ज्यादा परेशानी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed