{"_id":"6a1c77481a3a849806047118","slug":"13-year-old-ishika-brings-glory-to-haryana-by-winning-a-gold-medal-in-powerlifting-jind-news-c-199-1-sroh1009-154332-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 13 साल की इशिका ने पावर लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीत बढ़ाया हरियाणा का मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 13 साल की इशिका ने पावर लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीत बढ़ाया हरियाणा का मान
विज्ञापन
31जेएनडी12: खिलाड़ी इशिका को सम्मानित करते हुए पूर्व विधायक सुभाष गांगोली व कर्मवीर सैनी। स्र
जींद। सफीदों विधानसभा क्षेत्र के गांव मुआना की 13 वर्षीय प्रतिभाशाली खिलाड़ी इशिका शर्मा ने पावर लिफ्टिंग में शानदार प्रदर्शन कर हरियाणा का नाम रोशन किया है। पावर लिफ्टिंग इंडिया फेडरेशन की ओर से सोनीपत में आयोजित प्रतियोगिता में इशिका ने 182 किलोग्राम वजन उठाकर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उपलब्धि पर रविवार को गांव मुआना में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने इशिका शर्मा को सम्मानित करते हुए कहा कि हरियाणा की बेटियां खेलों में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं और प्रदेश के साथ-साथ देश का गौरव बढ़ा रही हैं।
उन्होंने कहा कि इशिका की सफलता मुआना गांव, जींद और हरियाणा के लिए गर्व की बात है। कर्मवीर सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति के कारण प्रदेश देश के अग्रणी खेल राज्यों में शामिल हो चुका है।
विज्ञापन
सरकार खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं, नकद पुरस्कार और रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है। इससे खिलाड़ियों को आगे बढ़ने और राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के खिलाड़ी ओलंपिक, एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। सरकार की ओर से गांव-गांव में खेल स्टेडियम, व्यायामशालाएं और खेल नर्सरियां स्थापित की जा रही हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को भी अपनी क्षमता दिखाने का मौका मिल रहा है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुभाष गांगोली, राजपूत सभा के प्रधान कृष्ण राणा, जगदीश कश्यप, सतपाल प्रधान, विकास रोहिला, सतीश शर्मा, कृष्ण शर्मा, सुरेश शर्मा और सोनू सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।