फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   13 thousand girls worshiped in Jayanti Devi Temple Siddha Peeth

Jind News: जयंती देवी मंदिर सिद्ध पीठ में 13 हजार कन्याओं का पूजन

Wed, 12 Feb 2025 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
13 thousand girls worshiped in Jayanti Devi Temple Siddha Peeth
जींद। महाभारतकालीन ऐतिहासिक श्री जयंती देवी मंदिर में मंगलवार को श्री जयंती महायज्ञ के समापन अवसर पर भव्य कन्या भोज का आयोजन किया गया। इसमें शहर के स्कूलों की 13 हजार से ज्यादा कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोज करवाया गया। कन्या भोज से पहले यज्ञ में श्रद्धालुओं ने आहुति डाली और शहर की सुख-शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन

डॉ. अरविंद शर्मा ने श्री जयंती देवी मंदिर सिद्धपीठ में विकास कार्यों के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। मंदिर पुजारी नवीन कुमार शास्त्री ने बताया कि मां के जयकारों के बीच 100 से ज्यादा स्कूलों से पहुंची करीब 13 हजार कन्याओं की पूजा-अर्चना करने के साथ उनको भोजन कराया। इसके अलावा हजारों अन्य लोगों ने भी भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। कन्याओं को हलवा, पूरी, छोले, कढ़ी-चावल के साथ-साथ लड्डू, केले का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

अरविंद शर्मा ने कहा कि सनातन धर्म मानव जीवन में चुनौतियों का सामना करने की क्षमता का सृजन करता है। उन्होंने गर्भ गृह में श्री जयंती देवी मां की पूजा करते हुए प्रदेशवासियों के लिए मंगल कामना की। सिद्धपीठ की परिक्रमा करते हुए श्री जयंती देवी मां के श्रीचरणों में मत्था भी टेका। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि देश में धर्म का प्रभाव बढ़ रहा है, जोकि आमजन को एकजुट करने का अच्छा संकेत है। इस अवसर पर स्वामी राघवानंद महाराज, संपूर्णानंद ब्रह्मचारी, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढूल, एडीसी विवेक आर्य, एसडीएम सत्यवान मान, शिवचरण अत्री, अमित गौतम, समाजसेवी विकास जैन, रामकुमार मित्तल, अमित बंसल, मीना शर्मा, विभोर शर्मा, शशि शर्मा, राजेंद्र खत्री, सौरभ वर्मा, विकास कौशिक, अमित बत्रा, राजेंद्र सैनी, वृंदा शर्मा, राधेश्याम शर्मा, दीपक श्योराण, कपिल चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन कौशिक और सागर कौशिक ने बताया कि यह कार्यक्रम 29 जनवरी को 1100 से अधिक महिलाओं की कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ था। 30 जनवरी से लेकर मंगलवार तक लगातार पूजा, दुर्गा सप्तशती का पाठ और नवार्ण मंत्रों का जाप किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि 38 साल पहले नौ कन्याओं के पूजन के साथ इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी। अब वर्तमान में 11 हजार कन्याओं के पूजन का लक्ष्य रखा गया था। उम्मीद से बढ़कर जींद की जनता और अभिभावकों ने सहयोग किया और यह संख्या 13 हजार को पार कर गई।
बाक्स
कार्यक्रम में व्यवस्था को संभालने के लिए मंदिर के श्रद्धालुओं की अपनी टीम लगी हुई थी। इसमें मुख्य रूप से रोहित गोयल, अजय सचदेवा, देवेंद्र अनेजा, डॉ. दिनेश शर्मा, सुनील शांडिल्य, विशाल कामरा, सोमवीर मलिक, अतुल मंगला, आकाश छाबड़ा, वीरेंद्र मदान, इंद्रजीत कालड़ा, रजनीश आहूजा, मन्नू कौशिक, पूर्व पार्षद रूप राम सैनी, राजेंद्र शर्मा देवबन, कृष्ण वर्मा, महेंद्र मंगला, सरवन अग्रवाल, राजेश कौशिक, निर्भय वत्स, ओम प्रकाश शर्मा, जयप्रकाश ढांडा, फूल कुमार, दिनेश लखीना, नरेश गोयल, प्रवीन खुराना ने व्यवस्था को संभालने में अहम भूमिका निभाई।

बॉक्स
कार्यक्रम के प्रति उत्साहित नजर आई बच्चियां
कन्या पूजन के इस महाउत्सव के अवसर पर भाग लेने के लिए आई बच्चियां कार्यक्रम में काफी उत्साहित नजर आईं। कार्यक्रम के दौरान बच्चियों ने माता के भजनों पर नृत्य भी किया। इस अवसर पर हैप्पी सीनियर सेकंडरी स्कूल की छात्रा रूही, सपना, जिया, यातिका, परी, प्राची ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से जनमानस में धर्म के प्रति आस्था का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed