{"_id":"5ca3ae19bdec22146c2246d5","slug":"121554230809-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद की धरती से चलेगी हरियाणा की सरकार : दिग्विजय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद की धरती से चलेगी हरियाणा की सरकार : दिग्विजय चौटाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल कमजोर नेता, जिसका फायदा उठा रहे मोदी : दिग्विजय
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष व जजपा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि जींद की धरती से हरियाणा की सरकार चलेगी। जींद को राजनीतिक व विकास कार्यों की राजधानी बनाया जाएगा। इसके लिए आपसी भाईचारे को बचाने के लिए जेजेपी के अधिक से अधिक सांसद बनाकर संसद में भेजना होगा। पिछले चुनाव में मोदी ने सर्वप्रथम हरियाणा के लोगों के सामने झूठे वादों की शुरुआत की थी लिहाजा अब हरियाणा से उनकी विदाई की पटकथा लिखनी शुरू हो गई है जिसकी शुरुआत जजपा करेगी।
गतौली, जैजैवंती, खरैंटी, बुआना व अनूपगढ़ सहित दर्जनों गांवों का दौरा करते हुए इनसो अध्यक्ष ने कहा की 2014 के चुनाव में भाजपा ने स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने, दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने, किसानों के कर्जे माफ करने, सैनिकों के वन रैंक वन पेंशन का वादा, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, प्रदेश को शिक्षा का हब बनाने व हरियाणा मे बड़े-बड़े उद्योग लगाने का वादा किया था, लेकिन किसी को भी पूरा नहीं किया गया। दुष्यंत ने कहा कि राहुल गांधी कमजोर नेता हैं जिसका फायदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उठा रहे हैं। राहुल गांधी को संसद की कार्रवाई का भी पता नहीं है, इसलिए अब तीसरे मोर्चे का उदय इस कमी को पूरा करेगा। देश को नया नेतृत्व मिलेगा। इस अवसर पर जिला प्रधान कृष्ण राठी, पूर्व विधायक सूरजभान काजल, हलका प्रधान प्रताप लाठर, पार्षद सतीश पहलवान, विनोद सिंगला, टिंकू नंबरदार, सुरजीत, बिजेंद्र, आनंद लाठर मौजूद रहे।