फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   एसडीओ के खिलाफ कर्मचारियों ने दिया धरना

एसडीओ के खिलाफ कर्मचारियों ने दिया धरना

Tue, 08 Jan 2019 12:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
एसडीओ के खिलाफ कर्मचारियों ने दिया धरना
एसडीओ के खिलाफ कर्मचारियों ने दिया धरना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। सोमवार को एसडीओ ऑपरेशन सब डिवीजन के कार्यालय में दोनों यूनियनों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरना शुरू किया। इससे पूर्व कर्मचारियों ने गेट मीटिंग की। मीटिंग की अध्यक्षता रामफल नैन व महावीर माथुर ने की। जिसमें कर्मचारी नेताओं ने एसडीओ की गलत नीतियों व कर्मचारी विरोधी रवैये के खिलाफ नारेबाजी की। एसडीओ द्वारा कराई झूठी एफआईआर को लेकर कर्मचारियों में काफी रोष बढ़ गया जिसको लेकर कर्मचारी धरने पर बैठ गए। जिससे दफ्तर का कामकाज ठप्प हो गया। आमजन के काम रुक गए व बिजली बिल माफी योजना के तहत चल रहे कार्य भी प्रभावित हो गए।

रामफल नैन ने कहा कि एसडीओ कर्मचारियों की कोई बात नहीं सुनना चाहता। कर्मचारी मिलबैठ कर समस्या को सुलझाना चाहते हैं लेकिन एसडीओ का रवैया नकारात्मक रहा। धरने की वजह से निगम को जो नुक्सान हो रहा है उसके लिए एसडीओ स्वयं जिम्मेदार होंगे। मीटिंग में कृष्ण खटकड़, पवन पहलवान, पूनम पंघाल, पवन श्योकंद, रूपेंद्र मोर, राजेश बूरा, नवीन गुप्ता, सुनील श्योकंद, सुलेख राज, सूबे सिंह, राजबीर फौजी, मनोहर, हरपाल, दिनेश चौशाला, रघुबीर वर्मा, संजय घासो, शशिकांत, अंकुश, सुखबीर नैन यूडीसी, शमशेर पुनिया जेई, अंग्रेज सिंह, रामफल जींद, सोनू शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed