फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   सरकार एसम्मा लगा कर कर्मचारियों की आवाज को नहीं दबा सकती: नैन

सरकार एसम्मा लगा कर कर्मचारियों की आवाज को नहीं दबा सकती: नैन

Thu, 18 Oct 2018 11:37 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
सरकार एसम्मा लगा कर कर्मचारियों की आवाज को नहीं दबा सकती: नैन
एस्मा लगाकर सरकार कर्मचारियों की आवाज को नहीं दबा सकती : नैन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। भिवानी से संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ यूनिट नरवाना की गेट मीटिंग यूनिट प्रधान कृष्ण नैन की अध्यक्षता में उचाना में हुई। संचालन उचाना प्रधान कर्मबीर कापड़ो ने किया।
कृष्ण नैन ने बताया कि हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर रोडवेज के कर्मचारियों ने जो 16 व 19 की हड़ताल की उसको सरकार द्वारा लाठी व गोली चलाकर दबाने की कोशिश की। इससे साफ झलकता है कि कोई भी संगठन सरकार की तानाशाही के खिलाफ आवाज उठाएगा तो उसको एस्मा जैसे काले कानून लागू कर उसे दबाने की कोशिश कर रही है। सरकार के इस तानाशाही रवैये के विरोध में हरियाणा कर्मचारी महासंघ की वार्ता समिति की आपातकालीन मीटिंग रोहतक यूनियन कार्यालय में प्रदेश प्रधान विश्वनाथ शर्मा की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सरकार द्वारा रोडवेज के कर्मचारियों की गिरफ्तारियां, अनुबंध पार्ट टाइम पर लगे कर्मचारियों का निलंबन करने की कार्रवाई को तानाशाही बताया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के शिष्टमंडल को बुलाकर उनसे बात करे अन्यथा हरियाणा कर्मचारी महासंघ प्रदेश सरकार के खिलाफ सीधी कार्रवाई करने पर मजबूर होगा। इस मौके पर राजबीर ढिल्लों, रणधीर ग्रोवर, सुखेदव, अमित संधू, बलवंत, अनिल, भूपेंद्र चोपड़ा, जरनेल नैन, महाबीर, पवन, रवि, नरेंद्र, दलबीर नैन, रमेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed