फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जिला परिषद के चुनाव पर कोर्ट का फैसला, तीन अक्तूबर को होगा चुनाव, परिणाम पर रोक

जिला परिषद के चुनाव पर कोर्ट का फैसला, तीन अक्तूबर को होगा चुनाव, परिणाम पर रोक

Sun, 30 Sep 2018 12:34 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
जिला परिषद के चुनाव पर कोर्ट का फैसला, तीन अक्तूबर को होगा चुनाव, परिणाम पर रोक
जिला परिषद के चुनाव पर कोर्ट का फैसला : तीन अक्तूबर को होगा चुनाव, परिणाम पर रोक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पिछले डेढ़ महीने से जिला परिषद की चेयरपर्सन पदमा सिंगला की कुर्सी को लेकर चल रही खींचतान में अब अदालत का हस्तक्षेप भी बीच में आ गया है। अदालत ने फैसला दिया है कि प्रशासन द्वारा तय की गई तारीख के अनुसार तीन अक्तूबर को चुनाव तो करवाया जा सकता है। लेकिन जब तक इस मामले की सुनवाई चल रही है, परिणाम सार्वजनिक नहीं किए जाएं।
उल्लेखनीय है कि विरोधी पार्षदों ने विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाकर 16 अगस्त को डीसी अमित खत्री को अविश्वास प्रस्ताव के शपथपत्र दिए थे। इसके बाद प्रशासन ने चार सितंबर को अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की तारीख तय की थी। लेकिन पदमा सिंगला तो अपने समर्थकों के साथ पहुंची, लेकिन विरोधी पार्षद मीटिंग में नहीं पहुंच पाए। इसके बाद प्रशासन ने मीटिंग को स्थगित कर दिया था। पदमा सिंगला का तर्क है कि जब विरोधी पार्षद मीटिंग में आए ही नहीं हैं तो अविश्वास प्रस्ताव गिर चुका है। लेकिन प्रशासन इसके बाद अब तीन अक्तूबर की तारीख दोबारा मतदान के लिए दी है। इस पर पदमा सिंगला ने अदालत में याचिका लगाई हुई है। प्रशासन द्वारा चुनाव की तारीख दिए जाने के बाद फिर से इस मामले को अदालत में रखा गया। इस पर अदालत ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव पर चुनाव तो करवाया जा सकता है, लेकिन जब तक इस मामले की सुनवाई चल रही है, इसका परिणाम घोषित नहीं किया जाए।
विज्ञापन


नवंबर में होगी सुनवाई
चेयरपर्सन पदमा सिंगला ने इस मामले को अदालत में चुनौती दी तो अदालत ने प्रशासन का पक्ष जानना चाहा। इस पर प्रशासन की ओर से समय मांगा गया तो अदालत ने 25 अक्तूबर तक अपना पक्ष करने का कहा है। ऐसे में 25 अक्तूबर को सुनवाई बाद ही यह तय होगा कि तीन अक्तूबर को होने वाले चुनाव का परिणाम घोषित किया जाए या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने 25 अक्तूबर तक प्रशासन को अपना पक्ष रखने के लिए कहा है। नियमानुसार इससे पहले चुनाव की तारीख ही तय नहीं होनी चाहिए। वहीं, जब मीटिंग में विरोधी पक्ष पहुंचा ही नहीं तो अविश्वास प्रस्ताव गिर चुका है। जिला प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहा है, लेकिन सदन में बहुमत साबित कर दिया जाएगा।

-पदमा सिंगला, चेयरपर्सन, जिला परिषद।

प्रशासन द्वारा चुनाव के लिए तीन अक्तूबर की तारीख तय की गई है, लेकिन अदालत ने कहा कि जब तक सुनवाई पूरी नहीं होती, परिणाम घोषित नहीं किया जाए। ऐसे में तीन अक्तूबर को चुनाव करवाया जाएगा।
अमित खत्री, डीसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed