फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   प्रशासन ने कंडेला व मनोहरपुर गांव में हटाए अवैध कब्जे

प्रशासन ने कंडेला व मनोहरपुर गांव में हटाए अवैध कब्जे

Wed, 25 Jul 2018 12:25 AM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने कंडेला व मनोहरपुर गांव में हटाए अवैध कब्जे
प्रशासन ने कंडेला और मनोहरपुर गांव में ढहाए अवैध कब्जे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पंचायत की जमीन पर चल रहे कब्जे को हटाने के लिए प्रशासन ने मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। इसके तहत कंडेला व मनोहरपुर गांव में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई की गई। हालांकि प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान कंडेला गांव में कुछ लोगों ने विरोध किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें हटा दिया। हालांकि मंगलवार को चाबरी और असरफगढ़ गांवों में भी अतिक्रमण हटाना था, पर दो ही गांवों की कार्रवाई में देरी होने के चलते यहां कार्रवाई नहीं हो सकी। गौरतलब है कि कंडेला, महनोहरपुर, चाबरी और असफरगढ़ गांवों की पंचायत ने प्रस्ताव पास गांव में किए गए अवैध कब्जे हटाने की मांग पंचायत विभाग से की थी। इस पर बीडीपीओ पूनम चंदा भारी पुलिस बल के साथ मंगलवार सबसे पहले दोपहर के समय कंडेला गांव पहुंची। यहां पंचायत की जमीन पर एक परिवार द्वारा ज्वार उगाई गई है। जब प्रशासन ने जेसीबी से यहां कब्ज कार्रवाई शुरू की तो कब्जा करने वाले लोगों ने यहां आकर हंगामा कर दिया। इस पर बीडीपीओ पूनम चंद ने पुलिस को हंगामा कर रहे लोगों को हटाने के आदेश दिए। पुलिस ने इन लोगों को बातचीत कर यहां से हटा दिया। इसके बाद प्रशासनिक अमला मनोहरपुर गांव पहुंचा। यहां पंचायत का कहना है कि इस जमीन पर अनुसूचित जाति के लोगों द्वारा कब्जा किया गया है। जब प्रशासन कब्जा हटाने लगा तो इन लोगों ने कहा कि यह उनके प्लाट हैं, लेकिन बीडीपीओ ने उन लोगों को निशानदेही दिखाने को कहा। जब वे लोग निशानेदेही नहीं दिखा सके तो यहां भी अवैध कब्जे हटा दिए।
सरपंच ने लगाए धमकी देने के आरोप
गांव के सरपंच अजमेर सिंह ने आरोप लगाए कि जिस समय कंडेला गांव में पंचायत जमीन पर कब्जा कार्रवाई चल रही थी, गांव के ही कुछ लोगों ने उनके व उनके भाई के साथ झगड़ा किया। साथ ही उन्हें धमकी भी दी गई। सरपंच ने इसकी लिखित शिकायत बीडीपीओ पूनम चंदा को दी है। सरपंच ने कहा है कि उन्हें झगड़ा करने वाले लोगों से जान-माल का खतरा है।
विज्ञापन

साथ लगते खेत से भी कब्जा हटवाने की मांग
जिन लोगों ने पंचायती जमीन पर कब्जा किया है, उन्होंने कहा कि उनके कब्जे बेशक हटा दें, लेकिन साथ लगते खेत में कुछ लोगों ने इंधन रख कर कब्जा किया है, उनका कब्जा भी हटाया जाए। इस पर बीडीपीओ ने कहा कि इसकी शिकायत मिलने पर उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत की जमीन पर कब्जा करने के चलते प्रशासन ने कार्रवाई की है। मंगलवार को कंडेला व मनोहरपुर गांव में कब्जे हटाए गए हैं। देर होने के चलते चाबरी व असरफगढ़ में आने वाले दिनों में अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।
पूनम चंदा, बीडीपीओ, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed