{"_id":"5a78aa594f1c1bf17b8b5c08","slug":"121517857369-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार रुपये में महिला स्वास्थ्यकर्मी ने किया गर्भपात, तबीयत बिगड़ी तो हुई फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार रुपये में महिला स्वास्थ्यकर्मी ने किया गर्भपात, तबीयत बिगड़ी तो हुई फरार
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। एक विधवा महिला का गोहाना बाईपास पर टेंट की दुकान में गर्भपात किया गया। गर्भपात करने की एवज में एक महिला स्वास्थ्य कर्मी ने 15 हजार रुपये ले लिए लेकिन जब महिला की तबीयत बिगड़ गई तो स्वास्थ्यकर्मी महिला को छोड़कर फरार हो गई। बाद में महिला को पीजीआई रोहतक दाखिल करवाया गया। महिला ने होश में आने पर अपने देवर, महिला स्वास्थ्य कर्मी व एक अन्य के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइन थाना पुलिस में एक 35 वर्षीय महिला ने शिकायत देकर बताया कि उसके पति की छह-सात साल पहले मौत हो चुकी है। इसके बाद वह अकेली पड़ गई तथा उसके रिश्ते में देवर लगने वाले गांव कहसून निवासी पप्पू से संबंध हो गए। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। जब उसने अपने देवर पप्पू को गर्भवती होने की बात बताई तो पप्पू ने उसे दो फरवरी को जींद में गोहाना रोड बाईपास पर अपनी दुकान में बुला लिया। आधे घंटे बाद सफीदों से एक महिला आई और उसने अपने आपको डॉक्टर बताया। महिला ने गर्भपात की एवज में 15 हजार रुपये ले लिए और बाईपास पर ही एक टेंट की दुकान में चलने को कहा। टेंट की दुकान में महिला चिकित्सक ने उसे कुछ दवाई खाने को दी और औजारों के माध्यम से गर्भपात करने लगी। इस दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई तो महिला डॉक्टर उसे छोड़कर फरार हो गई। उसके देवर पप्पू ने उसको ऑटो में बैठकर एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां से चिकित्सकों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहीं मामले के आईओ विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर गांव कहसून निवासी पप्पू, महिला डाक्टर और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ गर्भपात का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।