{"_id":"5a2991b44f1c1b156b8baea6","slug":"121512673716-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद दुष्यंत चौटाला की जनसभा के लिए की सरकारी स्कूल की छुट़्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद दुष्यंत चौटाला की जनसभा के लिए की सरकारी स्कूल की छुट़्टी
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल में सांसद चौटाला की सभा, छात्राओं की छुट्टी कर बैठाया, मंच पर डांसरों ने ठुमका लगाया
संजय कुमार
सफीदों।
राजनीति ने अब शिक्षा के मंदिर और वहां पढ़ने वाली बेटियों को भी नहीं बख्शा। जींद के सफीदों स्थित सिवानमाल के सरकारी कन्या स्कूल में इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला की जनसभा के लिए जबरन छुट्टी करा दी गई। छात्राओं को घर न भेजकर जनसभा में बैठा दिया गया। सांसद दुष्यंत चौटाला के संबोधन के बाद नजारा तो शर्मसार करने वाला था। स्कूल में पढ़ने वाली बेटियों के सामने ही मंच पर डांसर का कार्यक्रम तक हुआ। इसके लिए बाकायदा झंडू एंड पार्टी और डांसर को बुलाया गया। जनसभा के लिए न तो जिला प्रशासन की अनुमति ली गई और न ही इस मामले में पुलिस और शिक्षा अधिकारियों ने कोई कदम उठाया। हालांकि स्कूल परिसर में कार्यक्रम रखने पर सांसद दुष्यंत चौटाला ने पदाधिकारियों से नाराजगी जताई।
बुधवार को सीवानमाल के राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में इनेलो के हिसार सांसद दुष्यंत चौटाला की जनसभा थी। यह जनसभा दोपहर तीन बजे होनी थी। कार्यकर्ताओं ने स्कूल को इनेलो के झंडे से सजा दिया। स्कूल परिसर में ही समारोह स्थल बनाया गया। गांव के सरकारी स्कूल में सांसद की जनसभा का कार्यक्रम छुट्टी के बाद के लिए तय किया गया था, लेकिन सांसद सुबह ही आ गए। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब सांसद गांव में पहुंचे तो स्कूल की कक्षाएं शुरू थीं। ऐसे में स्कूल की छुट्टी कर दी गई और छात्राओं को घर भेजने के बजाय जनसभा में बैठा दिया गया। साढ़े नौ बजे सांसद दुष्यंत चौटाला वहां पर पहुंचे और जनसभा को संबोधित करना शुरू किया।
नाराज होकर आधा घंटे में ही चलते बने सांसद
स्कूल परिसर में जनसभा रखे जाने और छुट्टी करने पर सांसद ने पहले पदाधिकारियों से नाराजगी जताई। इसके बाद करीब आधे घंटे तक कार्यकर्ताओें को संबोधित करने के बाद चलते बने। इसके बाद वहां पर झंडू एंड पार्टी के कार्यक्रम की शुरुआत हुई, जो काफी देर तक चलता रहा।
विज्ञापन
न परमिशन न छात्राओं के भविष्य का ध्यान
वहीं इस मामले में जिला के प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी भी तरह की अनुमति की बात से इंकार किया है। उन्होंने कहा, इस तरह के कार्यक्रम की कोई जानकारी तक नहीं। न ही ऐसी कोई अनुमति दी गई है। अब सवाल खड़ा होता है अनुमति न होने के बावजूद स्कूल में छुट्टी किसके आदेश पर की गई और छात्राओं को जनसभा में क्यों भेजा गया।
मैदान में कार्यक्रम की थी जानकारी
मुझे किसी भी स्कूल में जनसभा की जानकारी नहीं थी। मैं इस तरह के कार्यक्रम के विरोध में हूं। स्कूल परिसर में कभी इस तरह के कार्यक्रम के पक्ष में नहीं रहता। अगर ऐसा हुआ है तो मैं पदाधिकारियों से बात करूंगा। बेटियों के भविष्य के साथ कोई खिलवाड़ होता है तो इनेलो उसके पक्ष में नहीं है।
दुष्यंत चौटाला, सांसद, हिसार
ग्रामीणों में दबाव में कार्यक्रम
स्कूल स्टाफ पर जनसभा करवाने के लिए ग्रामीणों का दबाव था। जिस कारण स्कूल की छुट्टी करनी पड़ी। इसमें किसी कर्मचारी या उनकी राजनीतिक भागेदारी नहीं है।
राजपाल सिंह, मुख्याध्यापक, राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय
अधिकारियों से करेंगे बात
सरकारी स्कूल में छुट्टी कर जनसभा करना सरकारी आदेशों की अवेहलना करना है। इसके लिए अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। उचित कार्रवाई होनी चाहिए।
अमरपाल राणा, जिलाध्यक्ष, भाजपा
मांगी जाएगी रिपोर्ट
मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अमर उजाला ने यह मामला संज्ञान में लाया है। इस पर बीईओ से रिपोर्ट मांगी जाएगी। जो भी इसका दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
वीरेंद्र सांगवान, एसडीएम, सफीदों
मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
मामले में स्कूल को स्पष्टीकरण नोटिस जारी किया जाएगा। मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई लिखकर विभाग के उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
रामप्रकाश, बीईओ