फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मंदिर के सरकारीकरण के विरोध में ब्राह्मणों ने अर्धनग्न होकर जताया विरोध

मंदिर के सरकारीकरण के विरोध में ब्राह्मणों ने अर्धनग्न होकर जताया विरोध

Fri, 08 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
मंदिर के सरकारीकरण के विरोध में ब्राह्मणों ने अर्धनग्न होकर जताया विरोध

विज्ञापन
मंदिर के सरकारीकरण के विरोध में ब्राह्मणों ने अर्धनग्न होकर जताया विरोध

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। माता बनभौरी मंदिर सरकारीकरण के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोगों ने अर्धनग्न होकर रोष जताया। ब्राह्मण आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीराम दीक्षित, कांग्रेस सेवा दल के जिला कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र कौशिक और ब्राह्मण सभा के महासचिव ओमनारायण शर्मा ने प्रेस वार्ता कर सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए आंदोलन की चेतावनी दी।
इन लोगों ने कहा कि जब से प्रदेश व देश में भाजपा की सरकार बनी है, ब्राह्मण समाज के साथ भेदभाव हो रहा है। चाहे वह ब्राह्मणों को आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण का मामला हो या चेयरमैन और पार्षद मनोनीत करने का। ब्राह्मण समाज की लगातार उपेक्षा हो रही है। अब सरकार ने माता बनभोरी मंदिर का सरकारीकरण करने का फैसला लिया है। यह फैसला भी भाजपा नेताओं के इशारे पर सरकार ने किया है। ब्राह्मणों पर प्रताड़ना को रोकने के लिए सिर पर कफन बांध चुके। हरीराम दीक्षित ने कहा कि 15 जनवरी तक इस फैसले को वापस नहीं लिया गया तो ब्राह्मण समाज दिल्ली में जाकर प्रदर्शन करेगा। इस मौके पर सुधीर कौशिक, कौशिक खाप के प्रधान बलवान कौशिक, राजेश कौशिक, भगवान परशुराम सेवा धाम के प्रधान आशुतोष शर्मा, राकेश शर्मा, राजेश शर्मा, अशोक कुमार बलराम शर्मा, सुखलाल कौशिक, रामफल शास्त्री सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
युवाओं ने जताया मंदिर को सरकार के अधीन लेने का विरोध
उचाना। हनुमान मंदिर में युवाओं की बैठक हुई। इसमें सरकार द्वारा बनभौरी मंदिर को सरकार के अधीन लेने का विरोध प्रकट किया। इससे पूर्व हवन करके सीएम को सद् बुद्धि देने की प्रार्थना भगवान से की। राजेंद्र शर्मा उचाना ने कहा कि सरकार ने वापस मंदिर की देखभाल का जिम्मा वर्षों से मंदिर की देखभाल कर रहे परिवार को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed