फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   एसडीओ ने बिजली कर्मियों की मांगें मानी, हड़ताल समाप्त

एसडीओ ने बिजली कर्मियों की मांगें मानी, हड़ताल समाप्त

Fri, 23 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
एसडीओ ने बिजली कर्मियों की मांगें मानी, हड़ताल समाप्त

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना।
पिछले 23 दिनों से चल रहे ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन और एससी बीसी यूनियन का धरना वीरवार को समाप्त हो गया। बिजली निगम के एसडीओ ने कर्मचारियों की कुछ मांगों को मान लिया, तो कुछ मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मियों ने धरना समाप्त कर दिया। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की जुलाना सब डिविजन में पिछले 23 दिनों से अपनी मांगों को लेकर ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन और एससी बीसी यूनियन इकाई का धरना चल रहा था। धरने की अध्यक्षता एएचपीसीडब्ल्यू इकाई के प्रधान राजेंद्र करसोला और एससी बीसी इकाई के प्रधान मुकेश सैनी के नेतृत्व में चल रहा था। कर्मचारियों की मांगे थी कि कार्यालय में बैठा टेक्निकल स्टाफ से लाइन का कार्य करवाया जाए। टेक्निकल कर्मचारियों को सुरक्षा (टीएंडपी) किट मुहैया करवाई जाए, ताकि बिना किसी भय के कर्मचारी लाइन का काम कर सकें । इसके अलावा कई अन्य मांगों के लिए धरना चल रहा था। यूनियन के सचिव प्रमोद ने बताया कि धरने को समाप्त करने के लिए उपमंडल अधिकारी कृष्ण छिक्कारा ने कर्मचारियों की कुछ मांगों को मान लिया और कार्यालय में बैठे कर्मचारियों को लाइन कार्य करवाने के लिए आदेश जारी कर दिए। इसके अलावा कुछ मांगों पर उपमंडल अधिकारी ने आश्वासन देकर पूरा करने की बात कही। इसके बाद यूनियनों ने पदाधिकारियों ने सांझा संघर्ष जिंदाबाद के नारे लगाते हुए धरने को समाप्त कर दिया।
एसडीओ ने बिजली कर्मियों की मांगें मानी, हड़ताल समाप्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed