{"_id":"69f10c1f71aea23dc702a81b","slug":"120-players-appeared-for-trials-for-the-state-netball-championship-jind-news-c-199-1-sroh1009-152467-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 120 खिलाड़ियों ने दिया स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 120 खिलाड़ियों ने दिया स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए ट्रायल
विज्ञापन
28जेएनडी09: नेटबाल प्रतियोगिता के लिए नंदगढ गांव के स्टेडियम में ट्रायल देने पहुंचे खिलाड़ी। स
जींद। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में होने वाली 19वीं सब-जूनियर हरियाणा स्टेट नेटबॉल चैंपियनशिप के लिए मंगलवार को जिला स्तर पर ट्रायल हुआ। ट्रायल में जिलेभर से कुल 120 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन कर जिला जींद की टीम तैयार की जाएगी।
ट्रायल का आयोजन राजीव गांधी खेल परिसर नंदगढ़ में किया गया। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों के खेल कौशल, फिटनेस और तकनीकी दक्षता का मूल्यांकन विशेषज्ञों द्वारा किया गया।
एसोसिएशन के महासचिव दीपक कौशिक ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को आगामी दिनों में प्रशिक्षण शिविर में शामिल किया जाएगा। जहां उन्हें बेहतर कोचिंग और मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके बाद तैयार टीम 19 से 20 जून को सोनीपत में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला जींद का प्रतिनिधित्व करेगी। संवाद