{"_id":"667730cd524f4aa353008e34","slug":"12-roads-of-safidon-area-will-be-destroyed-jind-news-c-199-1-sroh1007-118870-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सफीदों क्षेत्र की 12 सड़कें होंगी चकाचका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सफीदों क्षेत्र की 12 सड़कें होंगी चकाचका
Sun, 23 Jun 2024 01:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 23 Jun 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
22जेएनडी01 : भाजपा के जिला प्रधान राजू मोर।
जींद। सफीदों विधानसभा क्षेत्र के करीब 50 गांवों को जोड़ने वाली सड़कों की हालत सुधरने वाली है। इन गांवों को जाना वाली 12 सड़कों की चौड़ाई बढ़ाने के साथ इनकी मरम्मत का काम किया जाएगा। इन सड़कों पर सरकार 20 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। सड़कों के दोबारा बनने से आसपास के गांवों के लोगों को आरामदायक सफर करने की सुविधा मिलेगी। सभी सड़कों की लंबाई करीब 50 किलोमीटर है।
भाजपा के जिला प्रधान राजू मोर ने कहा कि गत दिनों मुख्यमंत्री ने सफीदों विधानसभा क्षेत्र की 12 सड़कों के चौड़ीकरण, नवनिर्माण तथा मरम्मत के कार्य की घोषणा की थी। इन सड़कों के कार्य की अप्रूवल मिल चुकी है। इनमें से कुछ पर काम भी शुरू हो चुका है। उम्मीद है कि आगामी एक माह में इनका काम पूरा कर लिया जाएगा।
मोर ने कहा कि सफीदों में विकास कार्यों को लेकर भाजपा सरकार ने कोई कमी नहीं छोड़ी है। विपक्ष का विधायक होने के बावजूद सफीदों में काफी विकास कार्य भाजपा सरकार ने करवाए हैं। सड़कों को चौड़ा करने, खेतों के कच्चे रास्तों को पक्का करने, गांवों की फिरनी पर एलईडी लाइट लगाने जैसे कार्य करवाए जा रहे हैं। मोर ने कहा कि आगामी 15 दिन में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की घोषणा होने वाली है। उम्मीद है कि यह कार्य विधानसभा चुनाव से पहले पूरे कर लिए जाएंगे।