फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   12 medal winners honored at Khelo India University Games

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में पदक जीतने वाले 12 खिलाड़ी सम्मानित

Fri, 13 May 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
12 medal winners honored at Khelo India University Games
विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करते कुलपति व अन्य स्टाफ सदस्य। संवाद। - फोटो : Jind
जींद। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में चौधरी रणवीर सिंह यूनिवर्सिटी (सीआरएसयू) के 12 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए हैं। विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित समारोह में इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेव ने कहा कि आठ साल पुराने विश्वविद्यालय ने खेलों में दशकों पुराने विश्वविद्यालयों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

सीआरएसयू स्पोर्ट्स काउंसिल के सचिव डॉ. नरेश देशवाल ने बताया कि पिछले सप्ताह हुई खेलो इंडिया प्रतियोगिता में सीआरएसयू ने पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया। विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने सात गोल्ड मेडल, तीन रजत पद तथा दो ब्रांज मेडल हासिल किए। बाक्सिंग में पूजा व दीपिका ने स्वर्ण पदक, पारस ने कांस्य पदक हासिल किया। कुश्ती में रमन, गुरमीत तथा मीनाक्षी ने स्वर्ण पदक, अंकित और भावना ने रजत पदक हासिल किया। कराटे प्रतियोगिता में अंकुश व हितेंद्र ने स्वर्ण पदक, राहुल ने कांस्य पदक जीता। कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि जींद में यह विश्वविद्यालय केवल आठ साल पुराना है लेकिन खेल के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहा है। विश्वविद्यालय के तीन खिलाड़ियों को हरियाणा का सर्वोच्च खेल पुरस्कार भीम अवार्ड मिल चुका है। देश के विवि में जींद विवि का खेलों में 14वां स्थान है।
विज्ञापन

इस मौके पर कुलसचिव प्रोफेसर लवलीन मोहन, डीन एकेडमी अफेयर्स प्रोफेसर एसके सिंहा, डीन ऑफ सोशल साइसेंज डॉ. सुनील फौगाट, डॉ. कुलदीप नारा, डॉ. ज्योति श्योराण, कोच कैप्टन सुरेंद्र कुमार, डॉ. संगीता, मनोज कुमार, मुनित बेरवाल, अमित, कृष्ण कुमार, अमित व अजमेर को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed