{"_id":"679d16e98373b12db9016d39","slug":"12-complaints-heard-in-solution-camp-jind-news-c-199-1-jnd1002-129292-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: समाधान शिविर में सुनीं 12 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: समाधान शिविर में सुनीं 12 शिकायतें
Sat, 01 Feb 2025 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 01 Feb 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
जींद।
लघु सचिवालय सभागार में नगराधीश डॉ. आशीष देशवाल की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। नगराधीश ने 12 शिकायतों की सुनवाई की और तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों में परिवार पहचान-पत्र में आय संशोधन, आपसी विवाद, दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने, गांव के श्मशान घाट की चहारदीवारी निर्माण, मकान मरम्मत, आधार कार्ड में त्रुटि सुधार और वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति जैसी समस्याएं प्रमुख रही।
देशवाल ने कहा कि परिवार पहचान पत्र संबंधित सभी शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। काब्रछा के ग्रामीणों ने श्मशान घाट की चारदीवारी निर्माण की मांग रखी, ताकि पशुओं का प्रवेश रोका जा सके। नगराधीश ने इस पर संबंधित विभाग को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार बधाना गांव से आए सतीश कुमार ने 60 प्रतिशत दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने की अर्जी प्रस्तुत की।
इस पर नगराधीश ने संबंधित अधिकारी को तत्काल आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के लिए कहा। बरसोला गांव से आई जीओ देवी ने आधार कार्ड में नाम और जन्मतिथि की त्रुटि सुधार की मांग रखी, जिसे जल्द निपटाने के निर्देश दिए गए। नगराधीश ने कहा कि जिला प्रशासन जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि यदि वे किसी भी सरकारी योजना के लाभ से वंचित हैं या किसी प्रकार की समस्या का सामना कर रहे हैं तो वे समाधान शिविर में अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।