फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   12 candidates lost due to NOTA, reduced to five tenths

Jind News: नोटा से हारे 12 प्रत्याशी, पांच दहाई तक सिमटे

Wed, 05 Jun 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 05 Jun 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
12 candidates lost due to NOTA, reduced to five tenths
सोनीपत लोकसभा प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी की जीत के बाद अर्जुन स्टेडियम के बाहर खुशी मनाते कांग
जींद। सिरसा लोकसभा क्षेत्र से 19 प्रत्याशियों से किस्मत आजमाई। इनमें से 10 प्रत्याशी विभिन्न पार्टियों ने उतारे गए थे, जबकि दस आजाद प्रत्याशी थे, लेकिन मतदाताओं ने केवल कांग्रेस प्रत्याशी को पसंद किया। 12 प्रत्याशियों को मतदाताओं ने नापसंद किया और ये नोटा से भी हार गए। इनमें से पांच प्रत्याशी तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। मतदाताओं ने नोटा को भी 382 वोट दिए। विशेष बात यह रही कि एलएलआरपी से प्रत्याशी धर्मपाल वर्तिया को सबसे कम मात्र 45 वोट मिले। वहीं सबसे ज्यादा कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी सैलजा को 71428 वोट, उससे कम भाजपा प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर को 55890 वोट मिले। इसके अलावा इनेलो प्रत्याशी संदीप लौट बाल्मीकि को 12765 वोट प्राप्त हुए। जननायक जनता पार्टी के रमेश खटक को 1454 वोट मिले। इसके बाद बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी लीलूराम आशाखेड़ा को 1246 वोट मिले।
विज्ञापन


पांच प्रत्याशी दहाई का आंकड़ा ही पार कर के। पूरी लोकसभा में एलएलआरपी से प्रत्याशी धर्मपाल वर्तिया ने सबसे कम 45 वोट प्राप्त किए। इसके बाद आजाद प्रत्याशी सुरेंद्र कुमार फूलां को 62 वोट मिले। इसके अलावा बीएआरईएसपी से प्रत्याशी डॉ. राजेश मेहंदिया को मात्र 65 वोट मिले। वहीं आजाद प्रत्याशी सुखदेव सिंह संधु को 78 वोट मिले। इसके अलावा आजाद प्रत्याशी जसवीर सिंह को भी 99 वोट मिले। आजाद प्रत्याशी नवीन कुमार कमांडो को 103, भगदावत राम को 108, रणसिंह पंवार को 144, जोगिंद्र राम को 172 वोट मिले। बीएचएआरटीएएसपी के प्रत्याशी राजेंद्र कुमार को 132 वोट मिले। आजाद प्रत्याशी करनैल सिंह को 296 वोट मिले।
विज्ञापन


बॉक्स

आखिरी राउंड में सात प्रत्याशी से जीता नोटा
नरवाना विधानसभा क्षेत्र के आखिरी राउंड में नोटा ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। नोटा को अंतिम राउंड में 11 वोट मिले।

फोटो कैप्शन

04जेएनडी 33-हिंदू कन्या महाविद्यालय में चल रही मतगणना की प्रक्रिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed