फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कर्मचारियों की कमी के कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमाराई

कर्मचारियों की कमी के कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमाराई

Thu, 04 Apr 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों की कमी के कारण शहर की सफाई व्यवस्था चरमाराई
हरि नगर में सफाई नहीं होने पर महिलाओं ने सड़क पर बिखेरा कूड़ा, की नारेबाजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। हरि नगर की महिलाओं ने वार्ड में सफाई नहीं होने के कारण नप के खिलाफ रोष जताया और गुस्साई महिलाओं ने कूड़े के कंटेनर को हरि नगर की मेन सड़क के बीचों-बीच डालकर रास्ता बंद कर दिया। 30 मिनट तक रास्ता बंद होने के कारण जाम की स्थिति पैदा हो गई। हरि नगर कॉलोनी की महिला सुनीता, पताशो, मुकेश, सुदेश, ओमपति, अनिल, संतरो, कुलवीर कौर ने कहा कि पिछले एक माह से हरि नगर कॉलोनी में कोई सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं आता। जिस कारण गलियों में कू ड़े के ढेर लगे हैं। महिलाओं ने बताया कि कई बार नगर परिषद अधिकारियों को लिखित में शिकायत दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। वहीं दूसरी ओर गुरथली रोड के दुकानदार रामफल, जोगीराम, गुरमीत, ईश्वर, सतपाल खुराना ने बताया कि गली के कोने पर गंदगी के ढेर लगे हैं। जिससे राहगीरों व दुकानदारों को परेशानी होती है। लोगों ने बताया कि कुछ कदम पर नागरिक अस्पताल है और मरीजों को कूड़े के ढेर से गुजरना पड़ता है।
सफाई व्यवस्था का आंखों देखा हाल
अमर उजाला टीम द्वारा दुकानदारों की शिकायत पर निरीक्षण किया तो शहर के मुख्य मार्ग व कॉलोनियों में गंदगी के ढेर लगे थे। कोर्ट रोड़ स्थित शहर पुलिस थाना के निकट गंदगी का ढेर लगा है। ढेर में आग लगाने पर राहगीरों का परेशानी हो रही थी। गांधीनगर व आजाद नगर में भी सफाई व्यवस्था का जनाजा निकला था। शहर की पॉश कालोनी पतराम नगर के पास कैनाल रोड कूड़े के ढेर लगे हैं। जब कोई वाहन निकलता था तो कूड़ा पूरी सड़क पर फैल जाता है। मॉडल टाउन में कई कूड़े के ढेर लगे हैं। परशुराम मंदिर व गैबी साहिब मंदिर के पास गंदगी के ढेर आस्था पर भारी है। रजवाहा रोड़ पर भी गंदगी के ढेर सड़कों पर देखे गए। बीरबल नगर के कोने पर नाले में गंदगी भरकर बाहर निकल रही है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की संख्या कम होने के कारण बनी है दिक्कत
शहर की जनसंख्या 72 हजार है और सफाई कर्मचारी केवल 122 है। आबादी के अनुसार शहर में 400 से ज्यादा कर्मचारी चाहिए। जिस कारण दिक्कत आ रही है। इसके बावजूद उनका प्रयास है कि सफाई व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छवि बंसल, चेयरपर्सन नगर परिषद नरवाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed